बड़ी खबर : दुनिया भर के करीब 50 हजार करोड़ व्हाट्सएप यूजर्स का डाटा हुआ लीक

बड़ी खबर : दुनिया भर के करीब 50 हजार करोड़ व्हाट्सएप यूजर्स का डाटा हुआ लीक

साइबर न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार 84 देशों के व्हाट्सएप यूजर्स की निजी जानकारी एक लोकप्रिय हैकिंग फोरम पर बिक्री के लिए डेटाबेस में शामिल

आज के समय में लगभग हर स्मार्ट फोन उपयोगकर्ता सोशल मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप का उपयोग तो जरुर करता है।ऐसे में आज सुबह आई हुई खबरन इन सभी उपयोगकर्ताओं के लिए आवश्यक बन जाती है। दरअसल एक जानकारी के अनुसार करीब 500 मिलियन व्हाट्सएप यूजर्स के फोन नंबर लीक और डाटा लीक हो गए हैं और उन्हें ऑनलाइन बेचा जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह अब तक के सबसे बड़े डेटा ब्रीच में से एक है। 

अमेरिका से ही 32 मिलियन यूजर्स


आपको बता दें कि साइबर न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार 84 देशों के व्हाट्सएप यूजर्स की निजी जानकारी एक लोकप्रिय हैकिंग फोरम पर बिक्री के लिए डेटाबेस में शामिल है। इनमें सिर्फ अमेरिका से ही 32 मिलियन यूजर्स का रिकॉर्ड शामिल है। अमेरिका के अलावा मिस्र, इटली, फ्रांस, यूके, रूस और भारत के भी लाखों यूजर्स का डेटा लीक हो चुका है, जिसे ऑनलाइन बेचा जा रहा है।

इतनी कीमत में बिक रहा है डेटासेट 


रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका का डेटासेट 7000 डॉलर में जबकि UK का डेटासेट 2500 डॉलर में उपलब्ध है, इतना ही नहीं डेटा बेचने वाली कंपनी ने साइबर न्यूज को सबूत के तौर पर 1097 नंबर शेयर किए। साइबर न्यूज ने नंबर्स की जांच की और पाया कि वे सभी व्हाट्सएप यूजर्स के हैं हालांकि, हैकर ने यह नहीं बताया कि उन्हें डेटा कैसे मिला। हालांकि यह पहला उदाहरण नहीं है कि मेटा के स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म डेटा ब्रीच से प्रभावित हुआ है। पिछले साल भी भारत के 6 मिलियन रिकॉर्ड सहित 500 मिलियन से अधिक फेसबुक यूजर्स का व्यक्तिगत डेटा कथित रूप से लीक हो गया था। लीक हुए डेटा में फोन नंबर और अन्य जानकारी शामिल थी।

इन गलत कामों में इस्तेमाल होती है ऐसी जानकारी


गौरतलब है कि इस तरह की जानकारी का उपयोग अक्सर साइबर अपराधों के लिए किया जाता है, जिसमें यूजर को टेक्स्ट संदेश भेजना और लिंक पर क्लिक करने के लिए कहना शामिल होता है। यूजर को तब अपना क्रेडिट कार्ड या अन्य व्यक्तिगत विवरण प्रदान करने के लिए भी कहा जाता है। 
Tags: Whatsapp