पाकिस्तानियों का काट रहे मलेरिया के मच्छर; राहत भारतीय मच्छरदानियों से मिलेगी!

पाकिस्तानियों का काट रहे मलेरिया के मच्छर; राहत भारतीय मच्छरदानियों से मिलेगी!

विनाशकारी बाढ़ के बाद मच्छर जनित बीमारियों और मलेरिया के प्रकोप से निपटने के लिए भारत से मच्छरदानी खरीदेगा पाकिस्तान

भारत के पडोसी देश पाकिस्तान की हालत बहुत अच्छी नहीं है। आर्थिक और राजनैतिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान पर अब एक और संकट आ गया है। इस समय पाकिस्तान विनाशकारी बाढ़ के संकट से जूझ रहा है।  अब पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में पाकिस्तान में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद मच्छर जनित बीमारियों और मलेरिया के प्रकोप से निपटने के लिए भारत से 60 लाख से अधिक मच्छरदानी खरीदने को मंजूरी दी है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रदान कर रहा वित्तीय सहायता


आपको बता दें कि पाकिस्तान के लिए इन मच्छरदानियों को खरीदने में विश्व स्वास्थ्य संगठन ग्लोबल फंड से वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अधिकारियों ने कहा कि वे जल्द से जल्द ये मच्छरदानी प्राप्त करना चाहते हैं और उम्मीद जताई कि मच्छरदानी का यह स्टॉक अगले महीने वाघा सीमा के मार्ग के द्वारा प्राप्त होगा।

देश का एक तिहाई हिस्सा भीषण बाढ़ के कारण जलमग्न


गौरतलब है कि पिछले साल जून के मध्य से पाकिस्तान में अत्यधिक भारी बारिश के कारण आई बाढ़ के कारण 1,700 से अधिक लोग मारे गए हैं और 3.3 करोड़ से अधिक विस्थापित हुए हैं। देश का एक तिहाई हिस्सा भीषण बाढ़ के कारण जलमग्न हो गया। पिछले सितंबर में डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी थी कि मलेरिया जैसी महामारी के कारण देश में एक और आपदा आ सकती है।
Tags: Pakistan