श्रीलंका : जानिए क्यों ये ‘विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज’ दे रहा हैं भारत को धन्यवाद

श्रीलंका : जानिए क्यों ये ‘विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज’ दे रहा हैं भारत को धन्यवाद

जयसूर्या ने भारत का आभार जताते हुए कहा कि संकट के वक्त भारत की मदद के लिए देश शुक्रगुजार

इस समय भारत का पडोसी देश भयंकर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। हम यहाँ पाकिस्तान की बात नहीं कर रहे है। हम बात कर रहे है एक और पड़ोसी देश श्रीलंका की, जहाँ आर्थिक संकट से उपजे हालात देश में गृह युद्ध की रूपरेखा तैयार कर रहे है। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे परिवार के साथ अंडरग्राउंड हो गए हैं और जनता सड़कों पर उतरी हुई है। इन सबक बीच श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर और विस्फोटक सनथ जयसूर्या भी जनता के साथ खड़े दिखाई दिए  हैं। जयसूर्या पहले भी कई बार प्रदर्शन में नजर भी आ चुके हैं। अब जयसूर्या ने भारत का आभार जताते हुए कहा कि संकट के वक्त भारत ने जो मदद का हाथ बढ़ाया है, उसके लिए देश शुक्रगुजार हैं।
आपको बता दें कि न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सनथ जयसूर्या ने कहा, “देश में स्थिर सरकार के गठन के बाद आईएमएफ, भारत और हमारे सारे मित्र देश जरूर श्रीलंका की मदद करेंगे। भारत इस संकट की शुरुआत से ही हमें मदद पहुंचा रहा है। हम इसके लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं। श्रीलंका संकट में भारत अहम भूमिका निभा रहा हैं।” बता दें कि भारत के विदेश मंत्रालय ने पहले ही यह जानकारी दी थी कि श्रीलंका के इस कठिन और संकट की घड़ी में भारत श्रीलंका की हरसंभव मदद करेगा। भारत ने आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को 3।8 बिलियन अमेरिकी डॉलर की फौरी मदद की पेशकश की है। इतना ही नहीं, भारत ‘पड़ोसी पहले’ की अपनी पॉलिसी के तहत आगे भी श्रीलंका की मदद करता रहेगा।
गौरतलब है कि हाल ही में श्रीलंका को वर्ल्ड चैम्पियन बनाने वाले पूर्व ऑलराउंडर सनथ जयसूर्या की प्रदर्शन के दौरान की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वो राष्ट्रपति राजपक्षे के इस्तीफे की मांग को लेकर कोलंबो के राष्ट्रपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर लोगों के बीच खड़े नजर आ रहे थे। इससे पहले भी जयसूर्या कई दिनों से राष्ट्रपति राजपक्षे से अपना पद छोड़ने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने इसे लेकर कई ट्वीट भी किए थे। इस बीच, ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि राष्ट्रपति राजपक्षे 13 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने इस बारे में श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को सूचित कर दिया है।
Tags: Srilanka