दुनिया के लिए खतरा बना रूस, 50 साल पहले भेजा गया अंतरिक्ष यान मचा सकता है तबाही
            By  Loktej             
On  
रूस द्वारा 50 साल पहले अंतरिक्ष में भेजा गया अंतरिक्ष यान वीनस स्पेस प्रोब अब पृथ्वी पर उतरने की तैयारी कर रहा है। जिसे धरती पर लोगों के लिए एक बड़े खतरे के रूप में देखा जा रहा है। वीनस स्पेस प्रोब 1972 में रूस द्वारा लॉन्च किया गया था। हालांकि, लॉन्च के बाद यह विफल हो गया। अंतरिक्ष यान को बुध ग्रह पर जाना था लेकिन वह कभी भी पृथ्वी की कक्षा से बाहर नहीं निकल सका।
जानकारी के अनुसार अंतरिक्ष यान अब पृथ्वी की अंतिम कक्षा में है और इसका मतलब है कि यह भविष्य में पृथ्वी के वायुमंडल में खिसक सकता है। यह अवधि 2025 से 2026 के बीच हो सकती है। इसका डिज़ाइन ऐसा है कि पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने पर होने वाले घर्षण के कारण इसके जलने की संभावना कम होती है। ऐसे में अगर इसके टुकड़े जमीन पर गिर जाते हैं तो यह लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अंतरिक्ष यान एशिया या यूरोप के कुछ हिस्सों में दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है।
Tags:  Russia

 
   
         