वाह! ये कंपनी पगार में दे रही है सोना!

इंग्लैंड में एक कंपनी कर्मचारियों को वेतन के बदले सोना दे रही है

हर कंपनी में अपने कर्मचारियों का विशेष ध्यान रखने के लिए कोई न कोई पॉलिसी होती है। कुछ कंपनी वेतन के साथ इंसेंटिव देकर अपने कर्मचारियों को खुश करता है तो कुछ कंपनियां बोनस और अतिरिक्त छुट्टी की पेशकश करती हैं। प्रत्येक कंपनी अपने कर्मचारियों पर अपनी नीति के अनुसार ध्यान देती है। ऐसी ही एक कंपनी है अपने विशेष पालिसी के कारण सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। इस कंपनी ने कर्मचारियों के लिए एक हजार प्रतिशत लाभ की बात भी की थी।
आपको बता दें कि इन दिनों सोने की कीमतों में तेजी जारी है। भले ही सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट देखी गई हो लेकिन सोना अब 50 को पार कर गया है। इस बीच इंग्लैंड में एक कंपनी कर्मचारियों को वेतन के बदले सोना दे रही है। जी हां, इंग्लैंड में इस कंपनी का नाम टैलीमनी है। उनका मानना है कि कोरोना के हालात इतने खराब हैं कि वे कर्मचारियों को भविष्य में फायदे के लिए सोना दे रहे हैं।
फिलहाल कंपनी के सीनियर पोस्ट पर काबिज 20 लोगों को पॉलिसी के मुताबिक सोना दिया जा रहा है। यदि उन्हें इसका लाभ मिलता है तो यह सुविधा कंपनी के अन्य कर्मचारियों के लिए भी शुरू की जाएगी। फिलहाल इस पॉलिसी को ट्रायल बेसिस पर लॉन्च किया गया है। कंपनी के सीईओ कैमरन पेरी ने कहा कि कोरोना की हालत खराब हो गई है। ऐसी स्थिति में कर्मचारियों को पाउंड में भुगतान करने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि इसका मूल्य घट रहा है।
कैमरन का कहना है कि कर्मचारियों को सोने में निवेश करने से लाभ होगा। यह कर्मचारियों के हाथ में होगा कि वे नकद वेतन लेना चाहते हैं या सोना। सोशल मीडिया पर नई पॉलिसी की चर्चा हो रही है। लोग इस कंपनी की तारीफ कर रहे हैं, जिसने पहले से ही वित्तीय संकट का सामना करने की योजना बनाई है और अपने कर्मचारियों के बारे में भी सोचा है।
Tags: England