एक थप्पड़ की कीमत 10 साल का प्रतिबंध!

बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने विल स्मिथ को ऑस्कर समेत अपने किसी भी कार्यक्रम से 10 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया

हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ को ऑस्कर के दौरान अमेरिका के मशहूर कॉमेडियन और प्रोजेक्टर क्रिस रॉक को थप्पड़ मारना बहुत भारी पड़ा। विल स्मिथ के इस व्यवहार के चलते विल पर 10 साल तक ऑस्कर में शामिल नहीं होने का प्रतिबंध लगाया गया। शुक्रवार को हॉलीवुड फिल्म अकादमी ने कहा कि उसके बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने ऑस्कर के मंच पर प्रोजेक्टर क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के बाद विल स्मिथ को ऑस्कर समेत अपने किसी भी कार्यक्रम से 10 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।
आपको बता दें कि एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज के अध्यक्ष डेविड रुबिन और मुख्य कार्यकारी डॉन हडसन ने कहा कि 94वां ऑस्कर पिछले साल अविश्वसनीय काम करने वाले लोगों के उत्सव और जश्न मनाने के लिए आयोजित था लेकिन इस इस दौरान विल स्मिथ ने जो किया वो अविश्वसनीय और अस्वीकार्य था। उनके व्यवहार ने पुरे कार्यक्रम की छवि धूमिल कर दिया। इतना ही नहीं विल स्मिथ को की अगली फिल्म फास्ट एंड लूज के रुकने की भी खबर आ रही है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स की है। खबर है कि नेटफ्लिक्स ने विल स्मिथ की फिल्म फास्ट एंड लूज पर काम रोक दिया है।
घटना के बारे में एक बार और बता दें कि ऑस्कर 2022 के स्टेज पर क्रिस ने स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ के गंजेपन का मजाक उड़ाया था। यह बात जेडा और विल स्मिथ को पसंद नहीं आई थी। ऐसे में विल स्मिथ ने बीच शो में स्टेज पर जाकर क्रिस रॉक को मुक्का मार दिया।
Tags: