महंगाई-भुखमरी से त्रस्त श्रीलंकाई नागरिक भारत पहुँच रहे

महंगाई-भुखमरी से त्रस्त श्रीलंकाई नागरिक भारत पहुँच रहे

श्रीलंका के जाफना और तलाईमन्नार से दो समूहों में आए लोग, चार महीने के नवजात बालक के साथ भी आया परिवार

श्रीलंका में महंगाई और आर्थिक संकट की बेकाबू बनती जा रही परिस्थिति में कई लोग मजबूर होकर देश छोड़कर भारत आने पर मजबूर हुये है। सूत्रों के अनुसार, श्रीलंका के करीबन 16 तमिल नागरिक अपना देश छोड़कर तमिलनाडू पहुंचे थे। जिसमें एक नवजात शिशु भी शामिल है। 
श्रीलंका के जाफना और तलाईमन्नार से दो समूह में यह लोग तमिलनाडु पहुंचे थे। जिसमें तीन बालक भी शामिल थे। इसके अलावा एक दंपत्ति भी उनके साथ आया था, जिसमें चार महीने के एक बालक भी शामिल है। सभी लोग फाइबर की बनी नाव से किनारे पर पहुंचे थे। जहां कोस्टगार्ड्स ने उन्हें रेसक्यू किया था।
जाफना से तमिलनाडु पहुंचे गजेन्द्र ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने नांव से आने के लिए 10 हजार रूपये दिये गए थे। जो कि उन्हें उनके एक रिश्तेदार ने दिये थे। श्रीलंका से भारत आए इन लोगों कि सूची एक अखबारी सूची के द्वारा घोषित की गई है। 
यदि सूत्रों की माने तो अभी भी कई लोग ऐसे है जो श्रीलंका छोड़कर भारत आना चाहते है। क्योंकि वहाँ की कठिन परिस्थितियों में किसी के लिए भी जीना काफी कठिन हो रहा है। फिलहाल श्रीलंका में से आए लोगों को रामेश्वरम के शरणार्थी कैंप में भेजा गया है।
Tags: Srilanka