श्रीलंका में हालात बिगड़े; पेट्रोल पंपों की सुरक्षा में सेना लगाई गई!

श्रीलंका में हालात बिगड़े; पेट्रोल पंपों की सुरक्षा में सेना लगाई गई!

भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में भारी आर्थिक संकट आन पड़ा है। आर्थिक संकट के अलावा देश में ऊर्जा संकट भी काफी गहरा बन चुका है। जिसके चलते सरकार को सरकारी पेट्रोल पंप पर लगी लंबी-लाइनों को संभालने के लिए सेना की सहायता लेनी पड़ रही है। देश में विभिन्न जरूरी चीजों की कीमतों में हुए इजाफे के कारण लोगों को पेट्रोल पंप के बाहर लंबी-लंबी लाइनों में लगे हुए है। हर दिन घंटों तक बिजली कट का सामना भी करना पड़ रहा है। 
सरकार के हस्तक काम करने वाली सिलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने बताया कि ईंधन भरवाने वाले हर रिटेल स्टेशनों पर सैनिकों को तैनात किया गया है। जिससे की किसी भी तरह की अवांछित घटना को रोका जा सके। लोगों के बीच ईंधन का वितरण सुचारु रूप से हो इसके लिए सैनिक सहायता कर रहे है। गर्मी में लंबी-लंबी लाइनों में ईंधन के लिए खड़े रहने से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें तीन सीनियर सिटीजन थे। भारी गर्मी में भी 6-6 घंटे तक ईंधन के लिए लाइन में खड़े होने के चलते उनकी मृत्यु हुई थी। 
देश में फिलहाल फ़ोरेन एक्स्चेंज की भी काफी कमी है। इसके चलते ईंधन, गैस तथा अन्य जरूरी चीजों की आयात अटक गई है। ईंधन सहित जरूरी चीजों की खरीदी के लिए श्रीलंकन सरकार भारत की क्रेडिट लाइन पर जा रही है। जिसमें पिछले सप्ताह ही भारत ने इजाफा करते हुए उसे एक अरब डॉलर कर दिया था। देश में खड़ी हुई इस परिस्थिति के बारे में नागरिक सरकार को आरोप दे रहे है। उनका कहना है कि यह सब कुछ सरकार के आयोजन ना करने का नतीजा है। सरकार के भविष्य के लेकर आयोजन में क्षति से ही यह संकट देश के लोगों पर आन पड़ा है।
Tags: Srilanka