चीन का बोइंग 737 प्लेन हुआ क्रेश, 133 लोग थे सवार

चीन का बोइंग 737 प्लेन हुआ क्रेश, 133 लोग थे सवार

भारत के पड़ोसी देश चीन में एक बड़ी प्लेन दुर्घटना सामने आई है। चीन का बोइंग 737 एयरक्राफ्ट क्रेश होने की जानकारी सामने आई है। जिस समय यह पोलें क्रेश हुआ उस समय उसमें 133 लोग सवार थे। चीन के नागरिक उड्डयन विभाग ने एक्सीडेंट की पुष्टि करते हुये बताया कि प्लेन में 123 यात्री और अन्य क्रू मेंबर्स थे। हालांकि अभी तक दुर्घटना में कितने लोगों कि मृत्यु हुई या कितने लोग सही सलामत बचे इसकी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। 
बोइंग 737 विमान चीन के कुनमींग से गुआंगझु जा रहा था। दुर्घटना गुआंगसी इलाके में हुई थी। घटना के कारण पहाड़ों में आग की जवाला देखने मिल रही है। विमान तीन बजे तक अपने गंतव्य स्थान पहुँचने वाला था, पर उसके पहले ही उसका एक्सिडेंट हो गया था।
बचाव टीमों द्वारा लगातार उस जगह का मुआयना किया जा रहा है, जहां प्लेन क्रेश हुआ था। जो प्लेन क्रेश हुआ वह चाइना ईस्टर्न कंपनी का था, जो की चीन की सबसे मुख्य तीन एयरलाइंस में से एक है। एविएशन सेफ़्टी नेटवर्क के अनुसार, आखिरी बार ऐसा बड़ा एक्सिडेंट साल 2010 में हुआ था। जिसमें प्लेन में सवर 96 में से 44 लोगों की मौत हुई थी। दुर्घटना कम विजिबिलिटी के कारण हुई होगी ऐसा माना जा रहा है।
Tags: China World

Related Posts