लंदन में भारतीय मूल की युवती की हत्या, ट्यूनीशिया के नागरिक को हिरासत में लिया गया

लंदन में भारतीय मूल की युवती की हत्या, ट्यूनीशिया के नागरिक को हिरासत में लिया गया

लंदन विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने वाली सबीता की उसके ही प्रेमी ने ली जान, हत्या का कारण अभी भी रहस्य

लंदन में एक भारतीय मूल की ब्रिटिश युवती की हत्या से इलाके में हलचल मच गई है। स्कोटलेट यार्ड द्वारा लंदन से हत्या की आशंका में ट्यूनीशिया के एक नागरिक को हिरासत में भी लिया गया है। स्कॉटलेंड यार्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शनिवार को लंदन के क्लर्कवेल इलाके में स्थित आर्बर हाउस में छात्रों के लिए बनाए गए फ्लेट में से सबीता थानवानी (19 साल) का मृतदेह मिल आया था। युवती की गरदन पर चोट के गंभीर निशान मिल आए थे। 
मेट्रोपोलिटन पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा 22 वर्षीय महिर मारुफ़ को हिरासत में लिया गया था। कुछ सूत्रों से यह भी जानकारी सामने आई की दोनों के बीच प्रेम संबंध भी चल रहा था। मेट्रोपोलिटन पुलिस के विशेष अपराध शाखा के डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर लिंडा ब्रैडली ने बताया कि सबीता के मृत्यु की जानकारी उनके परिवार को दे दी गई है। वह उनके परिवार के प्रति पूरे टीम की और से संवेदना व्यक्त करते है। 
इसके अलावा केस के बारे में बात करते हुये उन्होंने बताया कि मारुफ़ और सबीता के बीच प्रेम संबंध था। हालांकि मारुफ़ कोई छात्र नहीं है। वह एक ट्यूनिशियन नागरिक है। जिसकी अधिक जानकारी उनके पास नहीं है। वहीं सबीता लंदन विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही थी और कथित तौर पर वह शुक्रवार को भी मारुफ़ के साथ दिखाई दी थी। हालांकि अभी तक हत्या का कोई कारण सामने नहीं आया है और पुलिस इस बारे में जांच कर रही है।