102 साल की उम्र में दादाजी ने किया कमाल, मात्र 27 सेकंड में पूर्ण की 100 मीटर की दौड़

102 साल की उम्र में दादाजी ने किया कमाल, मात्र 27 सेकंड में पूर्ण की 100 मीटर की दौड़

अपनी एज ग्रुप में बनाया नया रिकॉर्ड, स्पोर्ट्स को बताते है अपनी चुस्ती का राज

कहते है कि मनुष्य को कोई भी कमा करने के लिए उम्र की सीमा बंधन नहीं बनती है। कुछ इसी बात को साबित किया है थाइलेंड के एक शख्स। सवांग जानप्राम ने। मनुष्य आओनी इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प से सब कुछ हासिल कर सकता है, इस बात को सवांग ने भलीभांति सच साबित कर के बताया है। सवांग ने अपनी 102 साल की उम्र में 100 मीटर रेस कंप्लीट कर ली थी। यह रेस उन्होंने मात्र 27 सेकंड में पूर्ण की थी। 

102 साल के सवांग ने बनाए इस रिकॉर्ड को देखने के बाद हर किसी को मात्र गर्व ही महसूस होगा। सवांग ने ना सिर्फ रेस पूर्ण की, पर मात्र 27.08 सेकंड में पूरा कर एक नया रिकॉर्ड बनाया था। अपनी एज ग्रुप में सवांग का यह रिकॉर्ड है। उन्होंने 100-105 साल की कैटेगरी में अपने नाम यह रिकॉर्ड गोल्ड मेडल हासिल किया है। रेस के अलावा सवांग जैवलीन, डिस्कस थ्रो जैसे खेलों में भी हिस्सा लेते है। यहीं नहीं सवांग ने वार्षिक थाईलेंड मास्टर एथलीट्स चैम्पियनशिप में 4 बार हिस्सा भी लिया है।
अपनी इस फुर्ती के बारे में बात करते हुये सवांग ने बताया कि उनकी इस फिटनेस का सबसे बड़ा राज स्पोर्ट्स को बताया है। वह कहते है कि एक्सरसाइज करने से आपकी भूख बढ़ती है और उसकी वजह से आप अधिक खाना खा पाते है। इसके अलावा वह हर दिन अपनी 70 साल की बेटी के साथ घर के छोटे-मोटे काम करते है और उसके साथ सुबह वॉक पर भी जाते है। इसके चलते उनका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहता है।
Tags: Feature