बंदा ये बिंदास है; कई सरकारों ने स्टाइलिंक पर रशियन न्यूज़ चैनल ब्लॉक करने को कहा, लेकिन जानें एलन मस्क ने क्या उत्तर दिया

बंदा ये बिंदास है; कई सरकारों ने स्टाइलिंक पर रशियन न्यूज़ चैनल ब्लॉक करने को कहा, लेकिन जानें एलन मस्क ने क्या उत्तर दिया

टेस्ला, स्पेसएक्स और स्टारलिंक के मालिक एलोन मस्क ने सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक से रूसी समाचार सेवाओं को ब्लॉक करने से इनकार कर दिया है। मस्क ने ट्वीट किया कि रूसी समाचार सेवा तब तक जारी रहेगी जब तक बंदूक की नोंक पर रखकर इसे बंद करने के लिए उन पर दबाव नहीं बनाया जाता।
एलोन मस्क ने ट्विटर पर कहा, "स्टारलिंक को कई सरकारों से इस बारे में पेशकश की गई है। हालांकि इसमें यूक्रेन शामिल नहीं है। लेकिन कई अन्य देशों की सरकारों ने मांग की है कि स्टारलिंक रूसी समाचार सेवा को अवरुद्ध करे। पर एलोन मास्क ने साफ कर दिया कि उन्हें गन पॉइंट पर रखकर कर भी ऐसा करने के लिए कहा जाये तो भी वह समाचार सेवा को तब तक अवरुद्ध नहीं करेंगे। क्योंकि सभी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का समान अधिकार है।
बता दें कि रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से रूस पर कई प्रतिबंध लगाए गए है। रूस में कई सोशल मीडिया कंपनियों ने भी सेवाएं बंद कर दी हैं। इसके हिस्से के रूप में, सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी स्टारलिंक को भी सेवा बंद करने की पेशकश की गई थी। स्टारलिंक को स्टारलिंक पर रूसी स्रोतों से समाचारों को ब्लॉक करने के लिए कहा गया था।
इसके पहले मस्क, जो युद्ध में यूक्रेन का समर्थन कर रहे है। उन्होंने इंटरनेट कनेक्टिविटी को सुरक्षित करने के प्रयास में यूक्रेन को स्टारलिंक टर्मिनल भी भेजे। स्पेसएक्स की मदद से यूक्रेन को मदद भी मिली। हालांकि यूक्रेन को समर्थन करते होने के बावजूद उन्होंने रूस के लोगों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हवाला देते हुये इसे बंद करने से इंकार कर दिया था।

Related Posts