क्या दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति हैं रुसी राष्ट्रपति पुतिन!?

क्या दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति हैं रुसी राष्ट्रपति पुतिन!?

फिलहाल सारी दुनिया कि निगाहें यूक्रेन और रूस के बीच हो रही लड़ाई पर है। या ऐसा कहें कि सारी दुनिया की नजर अभी पुतिन पर ही है, क्योंकि उनके फैसले के चलते युद्ध की आगे की रूपरेखा तैयार हो रही है। रशिया के प्रमुख व्लादिमीर पुतिन को दुनिया का सबसे ताकतवर व्यक्ति माना जाता है। साथ ही यदि कुछ रिपोर्ट्स की माने तो पुतिन दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति भी है। उनकी संपत्ति 200 अरब डॉलर से भी अधिक है। 
हालांकि अब तक इस बारे में कोई अधिक जानकारी नहीं थी। पर पनामा पेपर्स और पेंडोरा पेपर्स में नाम आने के बाद उकई संपत्ति की कई जानकारी भी बाहर आई थी। कुछ लोगों की माने तो पुतिन के पास 200 अरब डॉलर से भी अधिक की संपत्ति है। अमेरिकन-ब्रिटिश फाइनांसियर बिल ब्राउडर जो की रशिया के बारे में काफी जानकारी रखते है और हर्मितेज केपिटल मैनेजमेंट के सीईओ और सह-संस्थापक है, उन्होंने इस बारे में जानकारी देते हुये कुछ बातें बताई।
बिल ने बताया कि एक समय में उनकी कंपनी अमेरिका भी सबसे बड़ी पोर्टफोलियो इंवेस्टर रह चुकी है। हालांकि प्रमुख पुतिन के साथ हुये विवाद के कारण उन्हें रशिया से अपना बिजनेस बंद करना पड़ा। साल 2017 में उन्होंने संसद में पुतिन कि संपत्ति की जानकारी दी थी। यदि यह सारी जानकारी सहीं है तो साल 2017 में ही उनकी संपत्ति 200 अरब डॉलर को पार कर चुकी थी और पिछले पाँच सालों में यह और भी बढ़ी होगी।
कुछ लोगों के अनुसार, पुतिन ने सत्ता संभालने के बाद से ही रशिया के बड़े अरबोपतियों को उनकी आधी संपत्ति देश को सौंप देने कहा था। इस मामले में मिखाइल खोदोरकोवस्की को हिरासत में लिया था, जो की उस समय रशिया के सबसे बड़े व्यक्ति थे। हालांकि नियमों के भंग के चलते उन्हें हिरासत में ले लिया गया था और उनकी संपत्ति को सरकार के हस्तक लिया था।
Tags: Russia