रशिया के खिलाफ यूक्रेन में महिलाओं ने भी हथियार उठा लिये हैं!

रशिया के खिलाफ यूक्रेन में महिलाओं ने भी हथियार उठा लिये हैं!

रशिया द्वारा यूक्रेन पर हमला करने के बाद से ही यूक्रेन में हालत काफी खराब है। राष्ट्रपति जेलेंसकी ने सेना से लेकर आम आदमी तक सभी को शस्त्र उठाने का आह्वान दे दिया है। ऐसे में सांसद सहित हर कोई देश को बचाने का मन चुका है, जिसने इसके पहले कभी शस्त्र देखें भी नहीं थे। 
यूक्रेन के सांसद वियातोस्लाव यूराशे ने बताया कि वह खुद भी उनकी सेना के साथ मिलकर रूस के खिलाफ जंग में शामिल हो चुकी है। बता दें कि यूराशे भारत और यूक्रेन मित्रता संघ की प्रमुख भी है। यूक्रेन में स्थिति काफी खराब है, रूसी सेना कभी भी राजधानी कीव में घुस सकती है। ऐसे में महिला सांसद भी देश को बचाने के लिए अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रही है। 
अन्य एक महिला सांसद कैरा रुडिक ने भी देश को बचाने के लिए सेना की मदद में शस्त्रों को उठाने का निर्णय लिया है। उनकी बंदूक वाली एक तस्वीर फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया है कि फिलहाल वह बंदूक चलना सीख रही है। यह सब बिलकुल एक सपने कि तरह है, कल तक उन्होंने ऐसा कुछ सोचा भी नहीं था। पर अब महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की रक्षा करेंगे। उन्होंने कहा की रशिया की तरह हमने किसी देश पर कब्जा करने के लिए हथियार नहीं उठाए है। 
कैरा का कहना है कि यह सब काफी दुखद है एक दिन आप सुबह पाँच बजे उठते हो और आपको पता चलता है कि रशिया ने आपके साथ युद्ध शुरू कर दिया है। ऐसे में उन्होंने और उनके कई मित्रों ने इस युद्ध में यूक्रेनियन सेना का साथ देने का निर्णय लिया है।
Tags: Russia