कीव के इस महापौर ने रूस के खिलाफ हथियार थामना पसंद किया है, पूर्व बॉक्सिंग चैंपियन और करोड़पति हैं...

कीव के इस महापौर ने रूस के खिलाफ हथियार थामना पसंद किया है, पूर्व बॉक्सिंग चैंपियन और करोड़पति हैं...

रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले की शुरुआत के बाद हर यूक्रेन वासी देश के लिए अपनी जान देने के लिए तैयार होकर खड़ा है। ऐसे में राजधानी कीव के मेयर विटाली काफी चर्चा में है। जहां एक और प्रमुख जेलेंसकी ने आम आदमियों को हथियार उठाने का आह्वान किया है। वहीं कीव के मेयर तथा यूक्रेन के पूर्व हेवीवेट चैम्पियन विटाली क्लिट्स्को ने भी जंग के मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। इस जंग में उनके भाई व्लादिमीर भी उनके साथ खड़े रहने वाले है। 
बता दें कि रूस के हमले में यूक्रेन कि सेना को काफी नुकसान सहना पड़ा है। ऐसे में आम आदमी से लेकर सरकारी अधिकारी सभी जंग के मैदान में उतर रहे है। खुद राष्ट्रपति भी यूनिफ़ोर्म पहनकर जंग के मैदान में उतर चुके है। यूक्रेन अभी भी प्रमुख देशों से रशिया के खिलाफ की जंग में उनकी सहायता की अपील कर रहा है। 
इस बारे में बात करते हुये विटाली ने बताया कि साल अब यूक्रेन के लोगों और उनके पास और कोई विकल्प नहीं है। हर कोई लड़ने के लिए तैयार है। उन्हें यूक्रेन वासियों पर पूरा भरोसा है। बता दें कि 50 वर्षीय विटाली क्लिट्स्को साल 2014 से राजधानी कीव के मेयर रह चुके है। 50 वर्षीय विटाली को लोग डॉ आर्यनफिस्ट के नाम से भी जानते है। विटाली के साथ उनके भाई व्लादिमीर भी लड़ाई के लिए तैयार हो चुके है। वह खुद भी पूर्व बोक्सिंग चैम्पियन रह चुके है।
Tags: Russia