माँ ने काटा वाई-फाई का कनेक्शन तो लड़के ने उठाया खतरनाक कदम

माँ ने काटा वाई-फाई का कनेक्शन तो लड़के ने उठाया खतरनाक कदम

वाई-फाई कनेक्शन काट दिए जाने पर एक 15 वर्षीय लड़के ने अपनी मां, पिता और छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी

आज के समय तकनीक का हमारे जीवन में अत्यधिक प्रभाव देखा जाता है। हम आजकल मोबाइल, कंप्यूटर और इन्टरनेट पर इतने आधारित हो गये है कि इसके बिना कोई काम नहीं करते है। हालांकि इसके कारण जहाँ हमारे काम सरल हुए है वहीं अपराधों में बढ़ोत्तरी भी हुई है। नाबालिक अपराधो के बढ़ते मामलों में हाल ही में एक और हत्या का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक 15 वर्षीय लड़के ने वाई-फाई कनेक्शन काट दिए जाने पर गुस्से में आकर अपनी मां, पिता और छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं वह तीन दिनों तक उनके शव के साथ उसी घर में रह रहा था।
एक रिपोर्ट के अनुसार, नाबालिग न ठीक से पढ़ाई नहीं करता था और न ही घर के कामों में मदद नहीं करता था, इसलिए उसकी मां ने घर का वाई-फाई कनेक्शन काट दिया। इससे गुस्साए लड़के ने अपने मां, पिता और 10 साल के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। वह तीन दिन तक शवों को लेकर घर पर बैठा रहा और फिर घटना की सूचना अपने परिजनों को दी। स्पेन के एल्स में ट्रिपल मर्डर करने वाले सगीर ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
पुलिस के अनुसार बच्चे को पिछले शुक्रवार को हिरासत में लिया गया था। इस मामले का खुलासा होने के बाद तिहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह इस बात से नाराज हैं कि वाई-फाई कनेक्शन काट दिया गया था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Tags: Spain

Related Posts