वीडियो : जब पैराग्लाइडिंग के समय हुआ बड़ा हादसा

वीडियो : जब पैराग्लाइडिंग के समय हुआ बड़ा हादसा

मध्य चिली के लास विजकाचास पुएंतो ऑल्टो यानी कॉर्डिलेरा प्रांत में घटी घटना

पैराग्लाइडिंग एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों की पहली पसंद होती है। ऐसे अधिकांश लोग कभी न कभी पैराग्लाडिंग लिए पहाड़ों पर जाते है। पैराग्लाइडिंग एक बहुत ही शानदार एडचवेंचर हैं लेकिन इसके साथ बहुत से खतरे भी जुड़े हुए है। इसमें बहुत ध्यान रखने की जरुरत होती है नहीं तो बड़ा हादसा होने की संभावना रहती है। कई बार नियमों की अनदेखी लोगों के जान को भी खतरे में डाल चुकी है। एक बार ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पैराग्लाडिंग के समय एक बड़ा हादसा हो गया और पैराग्लाडर की मदद कर रहा शख्स हवा में उड़ गया।
जानकारी के अनुसार मध्य चिली के लास विजकाचास पुएंतो ऑल्टो यानी कॉर्डिलेरा प्रांत में घटी इस घटना में एक ग्राउंड वर्कर जो पैराग्लाइडिंग पायलट की मदद कर रहा हवा में उड़ गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस हादसे में हुआ ऐसा कि पैराग्लाइडर पायलट एक लड़की को लेकर उड़ान भरने वाला था। एक ग्राउंड वर्कर उसकी मदद कर रहा था तभी उसका संतुलन बिगड़ गया। वो दोनों को सेट करद रहा था तभी हवा का तेज झोंका असया और पैराशूट ऊपर उठ गया। ग्राउंड वर्कर का हाथ उस में फंस गया और वह भी पैराग्लाइडर और लड़की के साथ हवा में उड़ गया। थोड़ी ही देर में पायलट, लड़की और ग्राउंड वर्कर काफी ऊंचाई पर चले गए। ऊंचाई पर जाकर ग्राउंड वर्कर का संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। इसके बाद पालयट तेजी से उसका नाम लेकर चिल्लाता है।
हालांकि कुछ देर चिल्लाने के बाद पायलट पैराशूट को सुरक्षित तरीके से लैंड करवाता है। वहीं ग्राउंड वर्कर को भी रेस्क्यू कर लिया गया। उसे ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई और उसकी जान बच गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही हवाई यात्रा नियामक, नागरिक वैमानिकी महानिदेशालय (डीजीएसी) ने जांच शुरू कर दी है। पैराग्लाइडिंग कंपनी से भी रिपोर्ट मांगी गई है।
Tags: Accident

Related Posts