अंतिमक्रिया से जुड़ी कंपनी ने ग्लेमर का तड़का लगाने ताबूत के विज्ञापन में बिकिनी गर्ल दिखाई तो विवाद छिड़ गया!

अंतिमक्रिया से जुड़ी कंपनी ने ग्लेमर का तड़का लगाने ताबूत के विज्ञापन में बिकिनी गर्ल दिखाई तो विवाद छिड़ गया!

रशिया की एक फ्यूनरल कंपनी को अपनी एक एड में ग्लेमर का तड़का लगाना भारी पड गया। कंपनी की इस एड को सोशल मीडिया पर लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया था। कंपनी ने ताबूत  की एक एड में कुछ महिलाओं को बिकनी पहने बताया गया था, जिसमें वह ताबूत पर सोती हुई दिखाई दे रही है। इसमें कई महिलाएं न्यूड है, जिसके चलते उसपर काफी विवाद है।
लोगों ने सवाल करना शुरू कर दिया कि क्या किसी मौत की घटना को लेकर इस तरह की हरकत करना सही है। जैसे ही एड सोशल मीडिया पर वायरल हुई यूजर्स ने तुरंत ही मॉस्को की कंपनी को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। अब तक वीडियो ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हजारों बार शेयर किया जा चुका है। एड में कंपनी ने बताया की उनके पास अंतिम प्रक्रिया को पूर्ण करने वाले काफी अच्छी एजंट्स है, जो सारी प्रक्रिया सुचारु रूप से आयोजित करते है। 
लोगों ने ट्वीट कर के कंपनी को काफी कुछ सुनाया है। एक यूजर ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुये कहा कि लगता है कंपनी का दिमाग बिगड़ गया है। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि दुख के समय में इस तरह से नग्न महिलाओं की जरूरत किसे पड़ती है, यह बताने का कष्ट करे।
Tags: