चीन में एक्सप्रेस-वे पर बना ब्रिज हुआ धराशायी, चार लोगों की हुई मौत

चीन में एक्सप्रेस-वे पर बना ब्रिज हुआ धराशायी, चार लोगों की हुई मौत

ब्रिज के नीचे गिरने से नीचे से जा रहा ट्रक दो हिस्सों में टूटा, परिवहन मंत्रालय के इंजीनियर और निरीक्षक जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे

दुनिया में हर कोई चीन के बनी चीजों की गुणवत्ता के बारे में जानते ही है। हर कोई जानता है की चीन में बनी चीजों की हलकी गुणवत्ता के चलते पूरे विश्व में हर कोई चीन का मज़ाक उड़ाता है की वहाँ बनी कोई भी चीज लंबे समय तक नहीं टिक सकती। इसी बात को फिलहाल सब चीन में हुई दुर्घटना से जोड़कर देख रहे है। चीन के हूबेई प्रांत में स्थित एक एक्सप्रेस-वे बीज का एक हिस्सा टूट गया था। इसके चलते चार लोगों की मौत हुई है और आठ लोग घायल हुये है। च्चिनी अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दुर्घटना दोपहर के समय हुआ था। एक्सप्रेस-वे के गिर जाने के कारण उनके मालसामान की गुणवत्ता पर काफी सवाल उठ रहे है। 
ट्राफिक और पुलिस फोर्स के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दुर्घटना एझोउ शहर में शनिवार को दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब हुई थी। अधिकारियों ने बताया की एक्सप्रेस-वे ब्रिज का तकरीबन 500 मीटर का हिस्सा टूट पड़ा था। चीन की सरकारी मीडिया शिन्हुआ न्यूज एजंसी द्वारा स्थानिक अधिकारियों के हवाले से बताया गया की पुल पर से कई गाडियाँ नीचे गिर गई थी। घटना के बाद एक्सप्रेस-वे को तुरंत ही बंद कर दिया गया है। 
हादसे के वक्त पुल पर काम चल रहा था। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उस समय कितने कर्मचारी मौजूद थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पुल गिरने से तीन ट्रक और उस पर सवार एक कार भी नीचे गिर गई। 198 टन का ट्रक दो टुकड़ों में गिर गया। जब कार का शीशा टूट गया। खबर के मुताबिक परिवहन मंत्रालय के अधिकारी मौके की जांच कर रहे हैं। चीन में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है, बल्कि इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। लेकिन सरकार ऐसे हादसों को छुपा रही है। ताकि दूसरे देशों में चीनी कंपनियों द्वारा किए जा रहे निर्माण पर इसका असर न पड़े।
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि परिवहन मंत्रालय के इंजीनियर और निरीक्षक जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे थे और प्रांतीय गवर्नर के साथ-साथ उप प्रांतीय गवर्नर बचाव प्रयासों का नेतृत्व कर रहे थे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस अधिकारी और दमकलकर्मी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं, जिससे ट्रैफिक डायवर्ट किया जा रहा है। सरकारी चैनल सीजीटीएन ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस को सूचित किए जाने के 20 मिनट बाद 50 आपातकालीन कर्मियों और नौ दमकल गाड़ियों का पहला समूह घटनास्थल पर पहुंचा।

Tags: China