कार में आइस्क्रीम खाना महिला को पड़ा भारी, पुलिस ने मोबाइल समझ कर लगाया 37 हजार का दंड

कार में आइस्क्रीम खाना महिला को पड़ा भारी, पुलिस ने मोबाइल समझ कर लगाया 37 हजार का दंड

ऑस्ट्रेलिया की एक युवती को चालू कार में आइस्क्रीम खाना काफी भारी पड़ गया। कार चलाते वक्त जब वह आइस्क्रीम खा रही थी तब पुलिस अधिकारियों को लगा की वह मोबाइल का इस्तेमाल कर रही है, बस फिर क्या था पुलिस ने महिला पर 496 डॉलर (तकरीबन 37 हजार रुपए) का दंड लगा दिया। मिशेल कोर्स नाम की इस महिला ने फिर अपनी सच्चाई साबित करने के लिए पुख्ता सबूत एकत्रित किए और पुलिस के सामने पेश किए, इसके चलते पुलिस को अपना दंड वापिस लेना पड़ा। 
(Photo Credit : divyabhaskar.co.in)

इस बारे में बात करते हुये मिशेल ने बताया कि उन्हें पुलिस वालों से कोई भी क्रोध नहीं है। वह बस अपना काम कर रहे थे। पर जो गलती उसने नहीं कि वह उसके लिए पैसे भरने को तैयार नहीं थी। इसलिए ही उसने सभी सबूत जमा किए। मिशेल यह केस कोर्ट में ले गई थी, जहां उसने सभी सबूत जमा किए। मिशेल ने अपनी गाड़ी का डेशबोर्ड कैमरा की फुटेज दिखाई जिसमें देखा जा सकता है की उसका फोन उसके हाथ में नहीं है। इसके अलावा उसने अपना कॉल रिकॉर्ड भी बताया। सभी सबूत देखते हुये पुलिस ने भी मिशेल के सामने अपने हार मान ली और कोर्ट की तारीख के पहले ही केस वापिस ले लिया। इस बारे में मिशेल के वकील ने भी सामान्य जनता को सलाह देते हुये बताया कि जो सही होते है उन्हें हमेशा गलत के सामने खड़े होना चाहिए।
Tags: Australia