जब ताश के पत्तों के जैसे गिरने लगा पहाड़, जान बचाने के लिए लोगों ने मचाई दौड़; वीडियो हुआ वायरल

जब ताश के पत्तों के जैसे गिरने लगा पहाड़, जान बचाने के लिए लोगों ने मचाई दौड़; वीडियो हुआ वायरल

30 मिनट तक चली हिमवर्षा में 11 लोग हुये घायल, घायलों में स्थानीय स्कूल के 7 छात्र भी शामिल

नेपाल में बर्फ से ढंका पहाड़ अचानक से गिरने की जानकारी सामने आई है। भयंकर हिमप्रपात के कारण अपनी जान बचाकर भाग रहे लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है किस तरह बर्फ से ढंके पहाड़ के गिरने पर लोग अपनी जान बचाने के लिए यहाँ से वहाँ दौड़ने लगे थे। 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह वीडियो नेपाल के मस्तांग का है, जहां बर्फ से जमा हुआ पहाड़ अचानक से ही गिरने लगा था। इस पूरी घटना में 11 लोग घायल हुये थे। वीडियो को 14 नवंबर को इंस्टाग्राम के mountaintrekking नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें मस्तांग के माउंट टुकुचे का हिमप्रपात का वीडियो सामने आया था। वीडियो में लोगों को चीखते हुये देखा जा सकता है। 
समाचार एजंसी एएनआई द्वारा मुख्य जिला अधिकारी नेत्र प्रसाद शर्मा को टैग करते हुये बताया गया कि 30 मिनट तक चले इस स्नो स्लाइड में सात छात्रों सहित 11 लोग घायल हुआ हुये है। जिस पर अधिकारी ने जवाब दिया कि सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है। तीस मिनट तक चली इस हिमवर्षा में घायाल लोग अधिकतर स्थानीय स्कूल के छात्र है। जिस समय हिमवर्षा हो रही थी उस समय स्कूल के क्लास चालू थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ था।
Tags: Nepal