आदमखोर इंसान : हत्या करने के बाद वोडका के साथ खाता था व्यक्ति का कच्चा मांस

आदमखोर इंसान : हत्या करने के बाद वोडका के साथ खाता था व्यक्ति का कच्चा मांस

रशिया के गज सेल का हैरान कर देने वाला मामला, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कैद की सजा

दुनिया भर में आए दिन कई तरह के गुनाह होते रहते है। कई आरोपी ऐसे होते है, जिसके बारे में सुनकर आप हैरान रह जाये। एक ऐसा ही मामला रशिया से सामने आया है, यहाँ एक व्यक्ति को हत्या करने के लिए और मानव मांस खाने के लिए आजीवन कैद की सजा की गई है। व्यक्ति लोगों को मारने के बाद शराब के साथ व्यक्ति का कच्चा मांस खाता था। 
रशिया से सामने आई यह घटना गज सेल इलाके की है। गज सेल इलाके में जनसंख्या काफी कम है और यहाँ तकरीबन 1700 लोग ही रहते है। इसी इलाके में रहने वाले 32 वर्षीय व्लादिमीर को तीन लोगों की हत्या के बदले आजीवन कैद की सजा दी गई है। व्लादिमीर लोगों को मात्र मारता ही नहीं था, पर मारने के बाद वोडका के साथ उनका कच्चा मांस भी खा जाता था। 
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, इस साल मार्च में एक महिला और उसके एक मित्र के साथ बहस होने के बाद व्लादिमीर ने उन दोनों की हत्या कर दी। इस बारे में जब कोर्ट में उसकी पेशी हुई तो पता चला की व्लादिमीर को दोनों की हत्या करने के बाद उनका मांस खाने की इच्छा हुई। इसके बाद उसने वोडका खरीदी और उसके बाद उन दोनों व्यक्ति के मृत व्यक्तियों का मांस खाया। दोनों मृत व्यक्तियों के साथ व्लादिमीर का कोई संबंध नहीं था। जांच में तीनों के बीच किसी भी तरह का कोई संबंध सामने नहीं आया है। इसके अलावा घटनास्थल से कोई हथियार भी सामने नहीं आया है। 
पुलिस की पूछताछ में व्लादिमीर ने कबूल किया की उसने उनका मांस खाने के लिए मांस को बिना पकाए ही खा लिया था। पुलिस से मिली जानकारी के अननुसर, व्लादिमीर के ऊपर पहले से ही एक व्यक्ति की निर्दयतापूर्वक हत्या करने का आरोप है। गंभीर आरोप में कोर्ट द्वारा व्लादिमीर को आजीवन कैद की सजा दी गई थी।
Tags: