
लड़कों की कमी के कारण इस शहर में नहीं मिल रहे लड़कियों के लिए बोयफ्रेंड, हर शर्त मानने को रहती है तैयार
By Loktej
On
100 महिलाओं पर मात्र 89 पुरुष ही है मौजूद, एक ही लड़के की होती है कई सारी गर्लफ्रेंड्स
किसी भी शहर या राज्य में लड़कों के मुक़ाबले लड़कियों की कम संख्या के कारण कई तरह की सामाजिक समस्याएँ आती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शहर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां लड़कियों के मुक़ाबले लड़कों की संख्या काफी कम है। यहां लड़कियों के मुकाबले लड़कों की संख्या इतनी कम है की लगभग हर लड़के के पास एक से अधिक गर्लफ्रेंड है।
चीन का शहर डोंगगुआन सिटी, इस खास वजह से काफी चर्चा में रहता है। ग्वांगडोंग प्रांत के इस शहर में रहने वाले लगभग सभी लोगों की एक से अधिक गर्लफ्रेंड हैं। कुछ लोगों की तो तीन गर्लफ्रेंड भी होती हैं। यहीं नहीं यहां जिन लोगों की सिर्फ एक ही गर्लफ्रेंड होती है उन्हें लोगों के सामने शर्मिंदगी महसूस होती है। कम गर्लफ्रेंड होने पर लड़कों को उलाहने भी सुनने पड़ते है। इसका सबसे बड़ा कारण यहां का लिंगानुपात है जो अन्य जगहों से काफी अलग है।
2015 की एक रिपोर्ट के अनुसार, शहर में प्रति 100 महिलाओं पर 89 पुरुष हैं। जनसंख्या की इस असमानता के कारण पुरुषों को आसानी से गर्लफ्रेंड मिल जाती है, लेकिन महिलाओं के लिए बॉयफ्रेंड बनाने के लिए लड़कों की कमी होती है। एक शख्स ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस शहर में नौकरी पाना मुश्किल है लेकिन गर्लफ्रेंड पाना बहुत आसान है। रिपोर्ट के मुताबिक फैक्ट्री में काम करने वाले एक शख्स ने बताया कि उसकी 3 गर्लफ्रेंड हैं और तीनों एक-दूसरे के बारे में जानते हैं। उसके अलावा भी अन्य कई लोगों की एक से अधिक गर्लफ्रेंड हैं।
बता दें, यह शहर अपनी मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के लिए जाना जाता है। यहां कई लड़कियां फैक्ट्रियों में काम करती हैं। यहीं नहीं वह काफी आसानी से लोगों से दोस्ती कर लेती है। यहीं नहीं अधिकतर लड़कियां काफी आसानी से लड़कों की सभी शर्तें मानने को भी तैयार होती है। इसके अलावा अपने बोयफ्रेंड का सारा खर्च उठाने के लिए भी तैयार रहती है।
Tags: China
Related Posts
