उत्तर कोरिया : भुखमरी में खेतों से फसल चुराने वाले लोगों को देखते ही गोली मारने का सरकारी आदेश

उत्तर कोरिया : भुखमरी में खेतों से फसल चुराने वाले लोगों को देखते ही गोली मारने का सरकारी आदेश

तानाशाह किम जोंग उन के देश उत्तर कोरिया वर्तमान में अकाल के संकट से गुजर रहा

तानाशाह किम जोंग उन के देश उत्तर कोरिया वर्तमान में अकाल के संकट से गुजर रहा है। हालात इतने खराब है कि लोगों को खेतों में लगे फसल चुराने की नौबत आ चुकी हैं। लोग हसाल चोरी करके गुजारा कर रहे है। ऐसे में इस तरह की चोरी को रोकने के लिए उत्तर कोरियाई सरकार ने अब आदेश दिया है कि खेतों से चोरी करने वाले को गोली मार दी जाए। खेतों की सुरक्षा के लिए उत्तर कोरियाई सैन्य कर्मियों को ड्यूटी संभालने के लिए मजबूर किया गया है।
जानकारी के अनुसार चीन उत्तर कोरिया की अधिकांश जरूरतों को पूरा करता है, लेकिन कोरोना के कारण, उत्तर कोरिया ने अपनी सीमाओं को सील कर दिया है और इसी कारण जनवरी 2020 से चीन के साथ व्यापार निलंबित हो चुका है। उत्तर कोरिया की सीमाएं अभी भी बंद है। ऐसे में चीन के साथ व्यापार फिर से शुरू नहीं हुआ है। दूसरी ओर जलवायु परिवर्तन का उत्तर कोरिया में कृषि पर विनाशकारी प्रभाव पड़ा है। पिछले साल की बाढ़ ने भी कृषि को गंभीर नुकसान पहुंचाया था।
इस वजह से अब देश में लोगों में भूखे मरने की नौबत आ चुकी है। उत्तर कोरिया के लोग भूख से मौत का सामना कर रहे हैं। इन परिस्थितियों में लोग खेतों में जाकर खड़ी फसल चोरी करने को मजबूर हो गए हैं। लगातार हो रही फसल चोरी को रोकने ने सरकार ने आदेश दिया है कि ऐसी चोरी को देश की व्यवस्था के खिलाफ माना जाए और ऐसे लोगों को बिना किसी चेतावनी के गोली मार दी जाए।
हालांकि, इस आदेश के बाद से खेतों के आसपास रहने वाले लोग भी डरे हुए हैं। इस आदेश के बाद खेतों में काम करने वाले लोगों को लग रहा है कि अगर वो खेतों में काम करने जाएंगे तो सेना के लोग उन्हें चोर समझकर गोली मार देंगे।
Tags: