महिला ने एक साथ सात बच्चों को दिया था जन्म; 6 की हुई मौत एक की हालत गंभीर

महिला ने एक साथ सात बच्चों को दिया था जन्म; 6 की हुई मौत एक की हालत गंभीर

समय के पहले हुआ था सातों बच्चों का जन्म, एक किलो से भी कम था वजन

कुछ ही दिन पहले पाकिस्तान के एबोटाबाद में रहने वाली एक महिला एक साथ सात बच्चों को जन्म देने के लिए काफी चर्चा में आई थी। अपनी अनोखी डिलिवरी के चलते महिला रातोंरात सोशल मीडिया में काफी वायरल हो गई थी। हालांकि इसके कुछ ही दिनों बाद अब महिला पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिन सात बच्चों को महिला ने जन्म दिया था, उनमें से 6 बच्चों की मौत हो गई है, जबकि एक की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। 
मामले में अयुब टीचिंग हॉस्पिटल के पीडियाट्रिक नर्सरी वोर्ड के डॉक्टरों ने बताया की सात नवजात बालकों में से पांच बच्चों की मृत्यु उनके ही अस्पताल में हुई थी। जिसके बाद अन्य दो बालको को दूसरे अस्पताल में भेजा गया था। हालांकि मंगलवार को छट्ठे बालक की मृत्यु भी हुई थी। डॉक्टरों के अनुसार, यह सभी बालक समय से पहले जन्मे थे, यानि की प्रीमैच्योर थे और सभी का वजन तकरीबन 1 किलो ही था। जन्म से पहले जन्मे होने के कारण सभी को काफी दिक्कत थी।
अस्पताल के प्रशासक राजा महबूब जंजुआ ने कहा कि एक बच्चा, जो जन्म से ही इनक्यूबेटर में था, दो दिन बाद मर गया। जटिल ऑपरेशन के बाद महिला ने एक साथ सात बच्चों को जन्म दिया। हालांकि, पिछली अल्ट्रासाउंड और अन्य रिपोर्टों में कहा गया था कि महिला के गर्भ में पांच बच्चे थे लेकिन प्रसव के समय उसने सात को जन्म दिया।
Tags: