अब बिना कंपनी के स्पोंसर के भी मिल सकेगा दुबई का ग्रीन वीजा

अब बिना कंपनी के स्पोंसर के भी मिल सकेगा दुबई का ग्रीन वीजा

फ्रीलांसर्स और कुशल श्रमिकों के लिए यूएई सरकार ला रही है अनुकूल नियम

संयुक्त अरब अमीरात ने पांच अरब दिरहम (35 1.6 अरब) के निवेश सहित औद्योगिक विकास के लिए लगभग 50 नई योजनाएं तैयार की है। यूएई सरकार के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने प्रौद्योगिकी के मोर्चे पर निवेश के लिए नई तकनीक, विदेशी निवेश के साथ-साथ निवासियों और कुशल श्रमिकों को आकर्षित करने की जानकारी के लिए बनाई गई सभी नीतियों की जानकारी दी। यूएई ने पिछले साल भी विदेशी निवेश और विदेशियों को आकर्षित करने के कई कदम उठाए ताकि अर्थव्यवस्था को कोविड-19 महामारी की बुरी आर्थिक असरों से बचाया जा सके। 
अधिकारियों ने कहा कि फ्रीलांसरों के साथ-साथ कुशल श्रमिकों के लिए दो वीजा श्रेणियों विदेशियों को सही कौशल के साथ आकर्षित करने में मदद करेंगी। वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात में विदेशियों को रोजगार के लिए कुछ ही सालों तक कलने वाला रिन्युएबल वीजा दिया जाता है। 
देश के उद्योग और एडवांस तकनीक प्रधान अल जाबेर ने कहा कहा कि संयुक्त अरब अमीरात सरकार और अमीरात विकास बैंक औद्योगिक प्रौद्योगिकी और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पाँच अरब दिरहम का निवेश करेंगे। राज्य मंत्री साराह अल-अमीरी ने भी कहा कि यूएई अगले 50 वर्षों में विभिन्न उद्योग पर एक वैश्विक खिलाड़ी बनने की योजना बना रहा है। देश के कई सेक्टर वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो रहे है। यूएई ने पिछले साल एक और गोल्डन वीजा स्टेटस की घोषणा की थी। यह वीजा 10 साल के लिए यूएई में निवास की अनुमति देता है। इस कदम के कारण देश की आर्थिक वृद्धि में 10 प्रतिशत का इजाफा हो सकता है।
Tags: