फ्लाइट में इंस्ट्रक्शन के दौरान अंटेंडेट पर भड़क गई महिला, मुक्के मारकर तोड़ दिये दांत

फ्लाइट में इंस्ट्रक्शन के दौरान अंटेंडेट पर भड़क गई महिला, मुक्के मारकर तोड़ दिये दांत

फ्लाइट अंटेंडेट के साथ असभ्य वर्तन का वीडियो हुआ वायरल

फ्लाइट में यात्रा करते समय हर किसी को कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। यात्रा के दौरान सभी की सुरक्षा की जा सके, इसलिए कई नियम भी बनाए जाते है। जिनका पालन जरूरी होता है। हालांकि कई लोग होते है जिन्हें नियम तोड़ना कुछ अधिक ही पसंद होता है। ऐसा ही एक वीडियो अमेरिका से सामने आया है, जिसमें एक महिला यात्री फ्लाइट अंटेंडेट के साथ मारपीट करते हुये दिखाई दे रही है।
स्थानीय न्यूज चैनल डेली स्टार में छपी एक खबर के अनुसार कैलीफोर्निया की रहने वाली विवियाना क्विनोनेज फ्लाइट में बैठी थी। इस दौरान प्लेन में फ्लाइट अंटेंडेट ने यात्रियों को सीट बेल्ट पहनने और सीट ट्रे बंद करने के लिए कहा था। हालांकि इस पर महिला भड़क गई और फ्लाइट अंटेंडेट के साथ हाथापाई पर उतर आई। महिला ने फ्लाइट अंटेंडेट को मुक्के जड़ दिये। महिला की इस हरकत का वीडियो फ्लाइट में बैठे अन्य यात्रियों ने उतार लिया था। फ्लाइट अंटेंडेट के साथ महिला के इस असभ्य वर्तन का वीडियो वायरल होने लगा। 
महिला ने फ्लाइट में मास्क भी ठीक से नहीं पहना था। महिला के इस तरह से फ्लाइट अंटेंडेट पर हमला करने के कारण काफी चोट भी आई। फ्लाइट अंटेंडेट की आँख के नीचे चार टांके आए है और मुठभेड़ के दौरान उसके तीन दांत भी टूट गए थे। अन्य यात्रियों ने मिलकर उसे बचाने की कोशिश भी की थी पर तब तक महिला ने उस पर हमला कर के उसे घायल कर दिया था।
Tags: America