कैंची नहीं थी तो दाँत से ही काट लिया फीता, पाकिस्तानी नेता की हरकत देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

कैंची नहीं थी तो दाँत से ही काट लिया फीता, पाकिस्तानी नेता की हरकत देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

पंजाब प्रांत के जेल मंत्री शो रूम का उदघाटन करने पहुंचे थे

भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान आए दिन किसी न किसी कारणों सर चर्चा में रहता है। कभी देश के खिलाड़ी तो कभी कोई अन्य मशहूर शख्सियत ऐसा काम करता है की उसकी फजीहत होते रहती है। आए दिन देश के मंत्री अपने बयानों के कारण भी लोगों की हंसी का पात्र बनते रहते है। इसी बीच पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के जेल मंत्री फायाज़ अल हसन चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी।
पंजाब के जेल मंत्री फयाज़ अल हसन चौहान जो की एक शोरूम का उदघाटन करने पहुंचे थे। जहां मंत्री को फीता काट कर शोरूम का उदघाटन करना था। लेकिन मंत्री जी फीता कैंची से नहीं कट रहा था। हालांकि इसके बाद जो भी हुआ वह काफी मजेदार था। मंत्रीजी ने आव देखा ना ताव फिटे को अपने दाँतो से काट दिया। आसपास के सभी लोग मंत्रीजी की इस हरकत पर अपनी हंसी को रोक नहीं पाये। मंत्रीजी को यह भी महसूस नहीं हो रहा था की उन्होंने अपनी फजीहत करवा ली है और वह खुद भी इस बात इस बात पर हंस रहे थे। 
वीडियो को पत्रकार रविंदर सिंह रॉबिन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था। जिसे मात्र एक घंटे में ही चार हजार से अधिक लोगों ने देख लिया था। वीडियो के वायरल होते है लोगों ने इस पर कई तरह के कमेंट्स किए। कईयों ने मंत्रीजी के इस कृत्य को आपदा में अवसर में बदलने का उदाहरण बताया। वहीं एक यूजर ने इस बारे में चीन को भी आड़े हाथ ले लिया।
Tags: Pakistan