पाकिस्तान में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठ रहे कई सवाल, टिकटोकर के बाद अब रिक्शा में बैठी महिला के साथ शख्स ने की बदसलूकी

पाकिस्तान में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठ रहे कई सवाल, टिकटोकर के बाद अब रिक्शा में बैठी महिला के साथ शख्स ने की बदसलूकी

भारी भीड़ की वजह से धीरे धीरे चल रही थी रिक्शा में बैठी युवतियों का चुंबन लेकर भागे युवक

पिछले दिनों पाकिस्तान के आजादी पार्क में एक महिला टिकटोकर स्टार के साथ हुई बदसलूकी पूरे विश्व में चर्चा का कारण बनी थी। टिकटोक स्टार के साथ हुई घटना के बाद एक और घटना सामने आई है, जिससे पाकिस्तान में महिला की सुरक्षा को लेकर सभी चिंता व्यक्त कर रहे है। पाकिस्तान के एक भीड़भाड़ भरे इलाके में एक शख्स भीड़ का फायदा उठाकर रिक्शा में बैठी महिला को चुंबन कर के भाग गया था। घटना का  वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
वीडियो के वायरल होने के बाद युवकों के इस बर्ताव की सोशल मीडिया पर काफी निंदा हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भारी भीड़ की वजह से रिक्शा काफी धीरे धीरे चल रही थी। रिक्शा के धीरे धीरे चल रहे होने के कारण दोनों लड़कियां आगे देख रही थी, तभी अचानक एक शख्स रिक्शा पर चढ़कर एक लड़की को चूमकर भाग जाता है। जब तक लड़कियों को कुछ समझ आता वो लड़का भाग चुका था, पर लड़कियां उसे देखकर चिल्लाने लगती है। भीड़ में से किसी एक ने सी घटना का वीडियो बना लिया था और उसे शेयर किया था। 
बता दे की इसके पहले 14 अगस्त को एक महिला टिकटोकर पर भी तकरीबन 100 से 200 पुरुषों की भीड़ ने उनपर हमला कर दिया था और खींचातानी में उसके कपड़े भी फाड़ दिया। इस दौरान कुछ लोग उसे बचाने की कोशिश कर रहे थे, पर अधिक भीड़ के कारण वह उसे बचा नहीं पा रहे थे। पाकिस्तान में इस दिन की घटनायें आए दिन सामने आती रहती है। जिसके चलते सोशल मीडिया पर लोग सरकार और प्रशासन पीआर गुस्सा निकाल रहे है। 
Tags: Pakistan