अमेरिका ने बढ़ाई तालिबान सरकार की मुश्किलें, फ्रिज किए अफगानी सरकार के अकाउंट

अमेरिका ने बढ़ाई तालिबान सरकार की मुश्किलें, फ्रिज किए अफगानी सरकार के अकाउंट

विदेशी मुद्रा और सोने सहित करीब 10 अरब डॉलर की संपत्ति हुई फ्रिज

आतंकवादी संगठन तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा जमा लिया है। कब्जा करने के बाद तालिबान अब देश मे सरकार बनाने की भी तैयारी कर रहा है। पर सरकार बनाने के बाद देश चलाने के लिए काफी तकलीफ़ों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि अमेरिका ने अफगानी सरकार के करीब 10 अरब डॉलर के अकाउंट को फ्रिज कर दिया है। 
वॉशिंगटन पोस्ट के अनुसार बीडेन प्रशासन द्वारा सोमवार को अमेरिका की विभिन्न बैंको में रखे गए अफगानी सरकार की विभिन्न संपत्तियों को फ्रिज कर दिया था। अमेरिका के इस कदम के बाद अब तालिबान अमेरिकी बैंको में जमा अफगानिस्तानी खजाना नहीं हासिल कर पाएगा। एक अफघानी अधिकारी के अनुसार देश की केन्द्रीय बैंक द अफ़्घानिस्तान बैंक (DAB) के पास विदेशी मुद्रा, सोना इत्यादि लेकर काफी संपत्ति है। हालांकि इसके स्पष्ट आंकड़े नहीं पता चले है। अन्य एक रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि देश की अधिकतर संपत्ति देश के बाहर रखी गई है, जहां तक तालिबान नहीं पहुँच सकता है। 
बता दे की देश के राष्ट्रपति अशरफ गनी और प्रमुख अधिकारियों ने पहले ही देश छोड़ दिया था। जिसके बाद रविवार को बैंक एक गवर्नर अजमल अहमदी ने भी ट्वीट कर के खुद के बैंक की सभी फर्जों से मुक्त हो जाने और खुद के देश में से बाहर निकल गए होने की जानकारी दी थी। आईएमएफ़ की रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल महीने तक देश की केन्द्रीय बैंक के पास 9.4 अरब डॉलर की संपत्ति थी। जो देश की कमाई का तीसरा हिस्सा थी।