पाकिस्तान के साथ किसी भी मुद्दे पर बात नहीं करेगा पर भारत के साथ अच्छे संबंध चाहता है तालिबान

पाकिस्तान के साथ किसी भी मुद्दे पर बात नहीं करेगा पर भारत के साथ अच्छे संबंध चाहता है तालिबान

तालिबान के प्रवक्ता ने दी जानकारी, भारतीय राजदूत अफगानिस्तान में सुरक्षित

अफगानिस्तान में आतंक मचाने के बाद तालिबान भारत के साथ अच्छे संबंधों की वकालत करता नजर आ रहा है। तालिबान के एक प्रवक्ता ने कहा कि वे भारत के साथ मजबूत संबंध चाहते हैं। इसी के साथ तालिबान के प्रवक्ता ने बताया कि भारत के तमाम डिप्लोमेसी अफगानिस्तान में पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे और उन्हें किसी को डरना नहीं चाहिए।
आपको बता दें कि एक तरफ तालिबान भारत के साथ अच्छे संबंध की बात करता है वहीं दुसरी तरफ तालिबान पाकिस्तान के साथ चल रहे मुद्दे पर कुछ नहीं कहना चाहता है। तालिबान ने जोर देकर कहा है कि वह भारत-पाकिस्तान विवाद में हस्तक्षेप नहीं करना चाहता। दोनों देशों की अपनी-अपनी समस्याएं हैं। तालिबान इसमें कोई भूमिका नहीं निभाएगा।
यहां यह ध्यान देने महत्वपूर्ण है कि तालिबान की भारत के प्रति रणनीति कभी भी एक जैसी नहीं रही है। फिलहाल तालिबान भारत के साथ अच्छे संबंध बना रहा है, लेकिन कुछ दिन पहले तक वही प्रवक्ता भारत पर अफगान सेना को हथियार सप्लाई करने का आरोप लगा रहा था। उन्होंने यहां तक कहा कि भारत पक्षपाती है। तालिबान ने यह सब इसलिए कहा क्योंकि वे शांति प्रक्रिया में भारत को शामिल नहीं करना चाहता था। ऐसे में बहुत बड़ा सवाल ये उठता है कि क्या भारत सरकार तालिबान पर भरोसा कर सकती है?
एक पड़ोसी के रूप में भारत ने हमेशा कहा है कि वह अफगानिस्तान में लोकतंत्र को मजबूत करने और शांति स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। एक तरफ तालिबान ने लगातार इस पहल का विरोध किया है।