इस मासूम को 10 मिनट से अधिक नहीं छु सकती उसकी माँ, शरीर में से निकलती है खतरनाक तरंगे

इस मासूम को 10 मिनट से अधिक नहीं छु सकती उसकी माँ, शरीर में से निकलती है खतरनाक तरंगे

आठ महीने का मासूम बालक झुझ रहा है कैंसर की गंभीर बीमारी से, बालक की बीमारी के चलते पिता ने छोड़ी नौकरी

दुनिया में आए दिन लोगों को हुई अजीबोगरीब बीमारियों के बारे में सुनाई देता है। इसमें से कई बीमारिया तो ऐसी होती है कि जिसके लक्षण सुनकर ही हमे आश्चर्य होते है। यदि किसी बड़े व्यक्ति को कोई बीमारी हो तो वह जबान से बयान भी कर सकता है। पर छोटे बालक तो वह भी बयान नहीं कर पाते। एक ऐसा ही मामला ऑस्ट्रेलिया से सामने आया है, जहां बेटे को हुई बीमारी के कारण उसकी माँ उसे 10 मिनट से अधिक छु भी नहीं सकती। आठ महीने का यह बालक कैंसर का शिकार बन चुका है। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली कैरोल मोंटगोमेरी और उसके पति डेनियल रेस के बेटे को कैंसर की बीमारी थी। हालांकि उनको इस बारे में जानकरी नहीं थी और ना ही उन्हें पता चलता। पर एक दिन उन्होंने देखा कि उनके बेटे की आँख सूजी हुई है। कैरोल ने बेटे की आंखो के लिए आई ड्रोप्स डाले। पर आई ड्रोप्स डालने के बाद भी कोई फायदा नहीं हो रहा था। इसके चलते वह अपने बेटे को लेकर अस्पताल पहुंचे। जब वह अस्पताल पहुंचे तब उनकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहा। कैरोल और डेनियल जिसे सीमाओल आई इन्फेक्शन मान रहे थे वह कैंसर निकला।
कैरोल एक बार फिर से गर्भवती हो चुकी है, पर वह अपने बेटे वोली को 10 मिनट से अधिक छु नहीं सकती, क्योंकि वोली फिलहाल कीमोथेरेपी से गुजर रहा है और इसके कारण उसके शरीर में से एक खतरनाक रेडिएशन निकलता है। यदि वह 10 मिनट से अधिक समय तक अपने बेटे को छूती है तो उसके अंदर से निकलने वाले रेडिएशन के कारण उसके गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी असर पड़ सकती है, इसलिए वह अधिकतर उससे दूर रहती है। वोली का फिलहाल अधिकतर काम उसके पिता डेनियल ही करते है। 
वोली का काम करने के लिए डेनियल ने अपनी नौकरी भी छोड़ दी है। शेफ की नौकरी करने वाले डेनियल कहते है कि वह और कैरोल यह सोच भी नहीं पाते कि छोटे से वोली को कितनी तकलीफ झेलनी पड़ती है। पर वह उसे फिर भी आसानी से सहन कर रहा है। उसके चेहरे पर हमेशा ही एक मुस्कान बनी रहती है। 
Tags: Australia