अमेरिकी स्टोर के बाहर हुई गोलीबारी, 1 व्यक्ति की मौत और अन्य एक घायल

अमेरिकी स्टोर के बाहर हुई गोलीबारी,  1 व्यक्ति की मौत और अन्य एक घायल

स्थानीय समय के अनुसार दोपहर के दो बजे हुई गोलीबारी, अमेरिका के पेनसिल्वेनिया की घटना

वॉशिंगटन, 9 अगस्त (आईएएनएस)| अमेरिकी राज्य पेनसिल्वेनिया में एक स्टोर की पार्किंग में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नॉर्थम्प्टन काउंटी के जिला अटॉर्नी टेरी हॉक ने स्थानीय मीडिया को बताया कि गोलीबारी दोपहर करीब 2.15 बजे लोअर नाजरेथ टाउनशिप में हुई।
हालांकि उन्होंने पीड़ितों की पहचान नहीं बताई। हॉक ने कहा कि पाकिर्ंग स्थल में एक मौखिक विवाद के बाद कम से कम दो वाहनों के बीच गोलीबारी हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस अभी भी अपनी जांच के प्रारंभिक चरण में है।
(Disclaimer: यह खबर सीधे समाचार एजेंसी की सिंडीकेट फीड से पब्लिश हुई है। इसे लोकतेज टीम ने संपादित नहीं किया है।)
Tags: America