घर की खुदाई के दौरान मिला दुर्लभ पत्थर, कीमत जानकर रह जाओगे हैरान
            By  Loktej             
On  
                                                 510 किलोग्राम के पत्थर की इन्टरनेशनल मार्केट में 10 हजार करोड़ डॉलर की है कीमत
श्रीलंका में रहने वाले एक व्यक्ति की किस्मत रातोरात तब बदल गई जब घर में कुवा खोदते समय मजदूरों को एक कीमती पत्थर मिला। व्यक्ति के घर में से मिले इस नीलम के पत्थर का वजन 510 किलोग्राम था, जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में कीमत 10 करोड़ डॉलर है। श्रीलंका के नेशनल जेम एंड ज्वेलरी ओथोरिटी के अनुसार, कड़ी विदेशी देशों द्वारा इस 510 किलोग्राम के पत्थर की खरीदी के लिए बोली लगाई जा रही है। इस तरह के बहुमूल्य पत्थरों का व्यापार करने वाले एक व्यापारी ने बताया कि घर की खुदाई के दौरान यह पत्थर घर के पीछे से मिल आया था। 
यह पत्थर श्रीलंका के रत्नापूरा शहर में देखने मिला है। जिसे श्रीलंका की जेम सिटी भी कहा जाता है। इसके पहले भी इस शहर में कई बहुमूल्य पत्थर देखने मिला है। व्यक्ति के घर में से मिले नीलम पत्थर को सेरंडीपीटी सफायर नाम दिया गया है। डॉ गमाग जिसके घर में से यह पत्थर मिला है, उन्होंने कहा कि जब उनके घर पर खुदाई का कमा कर रहा था, तभी एक मजदूर ने उन्हें आकर इस पत्थर के बारे में जानकरी दी। उन्होंने बताया कि पत्थर को साफ करने में तकरीबन एक साल का समय लगेगा, जिसके बाद उसका विश्लेषण शुरू किया गया। 
पत्थर कि सफाई के दौरान ही उसमें से नीलम के कुछ टुकड़े नीचे गिरे थे। जब उनका विश्लेषण किया गया तो पता चला कि वह एक उच्च श्रेणी का बहूमूल्यवान पत्थर है। NGJA के प्रतिनिधि ने बताया कि यह एक खास नीलम है, जो शायद दुनिया का सबसे बड़ा नीलम पत्थर हो सकता है। नीलम का यह पत्थर 100 सेंटीमीटर लंबा, 72 सेंटीमीटर चौड़ा और 50 सेंटीमीटर ऊंचा है। बता दे कि श्रीलंका विश्व में नीलम के पत्थर और अन्य कीमती हीरों की निर्यात करने वाला देश है। 
सुरक्षा के कारणों से डॉ गमाग ने अपना नाम और पता नहीं बताया था। डॉ गमाग ने कहा कि वह खुद भी बहूमूल्य पत्थरों का व्यापार करते है। NGJA द्वारा स्पष्ट किया गया कि यह पत्थर डॉ गमाग का ही है। क्योंकि पत्थर उनकी संपत्ति में से ही मिला है। हालांकि अभी सुरक्षा के कारणों से उसे बैंक ऑफ सीलोन की एक तिजोरी में रखा गया है। 
Tags:  Srilanka
