स्मार्टफोन चलाने के मामले में भारत के लोग दुनिया में तीसरे नंबर पर

स्मार्टफोन चलाने के मामले में भारत के लोग दुनिया में तीसरे नंबर पर

ब्राजील और इंडोनेशिया के बाद भारत का स्थान, प्रतिदिन स्मार्टफोन पर बिताते हैं औसतन 4.9 घंटे

स्मार्टफोन के इस्तेमाल को लेकर यूएस की विश्वसनीय न्यूज वेबसाइट जेडडीनेट ने एक नई रिपोर्ट सामने रखी है।  इसका दावा है कि स्मार्ट फोन इस्तेमाल करने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है। इसका मतलब कि भारत ऐसा देश है जहां के लोग दुनिया में तीसरे सबसे ज्यादा स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले लोग हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार ब्राजीलियाई लोग प्रतिदिन औसतन 5.4 घंटे स्मार्टफोन पर बिताते हैं, जबकि भारतीय स्मार्टफोन पर प्रतिदिन 4.9 घंटे बिताते हैं।
इस रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में ब्राजीलियाई लोग सबसे ज्यादा समय स्मार्टफोन पर 5.4 घंटे बिताते हैं। फिर दूसरे स्थान पर 5.3 घंटे के साथ इंडोनेशिया के लोग हैं।  जबकि भारत 4.9 घंटे के साथ सूची में तीसरे स्थान पर है।  सूची में शामिल अन्य 7 देश दक्षिण कोरिया-4.8, मेक्सिको-4.7, तुर्की-4.5, जापान-4.4, कनाडा-4.1, यूएसए-3.9, यूके-3.8 घंटे हैं।
साथ ही ऐप एनी के ग्लोबल ट्रेंड्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, मोबाइल ऐप का उपयोग बढ़ रहा है। टॉप सोशल नेटवर्किंग ऐप्स पर हुई रिसर्च के मुताबिक, साल 2020 में ब्राजीलियाई लोगों ने हर महीने औसतन 30.3 घंटे व्हाट्सऐप पर बिताए। 2019 में यह आंकड़ा 26.3 घंटे था।
साल 2020 में टिकटॉक का इस्तेमाल 14 घंटे तक किया गया था। 2019 में यह आंकड़ा 6.8 घंटे था।  2020 में टिक टॉक बढ़कर 15.6 घंटे और 2019 में 14 घंटे से ज्यादा हो गया है।
वहीं अन्य एप्लीकेशन की बात करें तो एप एनी के रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टाग्राम का उपयोग 2019 में 11.5 घंटे की तुलना में 2020 में 14 घंटे था, जबकि उपयोगकर्ताओं ने 2019 में 5.1 घंटे के बजाय 2020 में 6.4 घंटे ट्विटर का उपयोग किया।  ऐप एनी के अनुसार, ब्राजील ने वित्त ऐप डाउनलोड में 75% की वृद्धि हासिल की है। यूजर्स ने पिछले साल की तुलना में फाइनेंशियल ऐप पर 45% ज्यादा समय बिताया।