अफगानिस्तान : तालिबानियों ने मांगी युवतियों और महिलाओं की सूची, जबरन आतंकवादियों के साथ शादी कराने की योजना

अफगानिस्तान : तालिबानियों ने मांगी युवतियों और महिलाओं की सूची, जबरन आतंकवादियों के साथ शादी कराने की योजना

तालिबानी आतंकी महिलाओं के साथ बेहद क्रूरता से पेश आ रहे

अफगानिस्तान के हालात दिन ब दिन खराब होते जा रहे हैं। तालिबानी आतंकी महिलाओं के साथ बेहद क्रूरता से पेश आ रहे हैं। युवतियों को घर से उठाने जाने की घटनाएं हो चुकी हैं। इस बीच तालिबान आतंकियों ने 15 साल से अधिक उम्र की लड़कियों की सूची भी तैयार की है।
आपको बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबान ने इलाकों को अपने कब्जे में ले लिया है और अत्याचार करने लगे हैं। तालिबान ने स्थानीय मौलवियों और नेताओं को अपने क्षेत्रों में 15 वर्ष से अधिक उम्र की लड़कियों और 45 वर्ष से कम उम्र की विधवाओं के नाम की सूची बनाने का आदेश दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि तालिबान इन किशोरों और महिलाओं को आतंकवादियों से जबरन शादी कराने के लिए प्रताड़ित करने वाले है। तालिबान आतंकवादियों ने तालिबान के नियंत्रण वाले अफगानिस्तान के क्षेत्रों में स्थानीय नेताओं को पत्र भेजकर अविवाहित किशोरों और 15 वर्ष से अधिक उम्र की युवतियों की सूची बनाने को कहा है। तालिबान को 45 साल से कम उम्र की विधवाओं की सूची बनाने का भी आदेश दिया गया है। तालिबान के पत्र की एक प्रति प्रसारित हो रही है।
हाजी रोजी बेग नाम की एक अफगान महिला का हवाला देते हुए मीडिया रिपोर्टों ने दावा किया कि तालिबान आतंकवादियों ने रोजी की 23 और 24 वर्षीय बेटियों को तालिबान आतंकवादियों से शादी करने के लिए कहा था। इससे पहले तालिबान उग्रवादियों पर अफगानी युवतियों का यौन शोषण करने का आरोप लगा था। गैर-मुस्लिम युवतियों को पाकिस्तान के वज़ीरिस्तान भेजा जाता है, जहाँ उनका धर्म परिवर्तन कर उन्हें तालिबान आतंकवादियों के हवाले कर दिया जाता है। ये आतंकवादी उनका यौन शोषण करते हैं। इस बीच तालिबान के एक आतंकी का एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
गौरतलब है कि इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है, तालिबान का एक आतंकवादी एक युवती के साथ क्रूरतापूर्वक व्यवहार करता है और कई अन्य पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की उपस्थिति में उसे छेड़ता है। लड़की ने इसका विरोध किया तो तालिबान आतंकियों ने परिवार के सामने उसे धक्का देकर भगा दिया। इस तरह तालिबानी आतंकी युवतियों को सेक्स स्लेव बनाते हैं।