जन्मदिवस पर अकेले केक काट रही थी महिला, रेस्टोरेंट स्टाफ ने दिया बड़ा गिफ्ट

जन्मदिवस पर अकेले केक काट रही थी महिला, रेस्टोरेंट स्टाफ ने दिया बड़ा गिफ्ट

महिला को अकेले जन्मदिवस मनाते हुये देख रेस्टोरेंट स्टाफ भी हुआ जन्मदिवस में शामिल, महिला हुई भावुक

जन्मदिन हर किसी के जीवन का एक खास दिन होता है। हर कोई अपने जन्मदिन को अपने दोस्तों और खास लोगों के साथ बिताना चाहता है। सभी के जन्मदिन पर उनके माता-पिता तथा रिश्तेदार उनका साथ देने के लिए होते है। परिवार हर मौके को खास बना ही देता है। अपने ही जन्मदिन के दिन पर अकेले होने की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। हालांकि बड़ी सी इस दुनिया में कई लोग ऐसे भी है जो अकेले जीवन जीने पर मजबूर है। ऐसे लोग जन्मदिन के दिन पर भी अकेले ही रह जाते है। पर कहते है ना कभी-कभी कोई अंजाना भी अपनापन दिखा जाता है, कुछ ऐसा ही इस महिला के साथ जो की एक रेस्टोरेंट में बैठकर अकेले ही अपना जन्मदिवस मना रही थी।  
सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला एक रेस्टोरेंट मे बैठी हुई है और अपने सामने उसने केक रखा है। इसके बाद महिला केक पर अपने लिए मोमबत्ती जलाती है और अपने लिए गाना गाते हुए तालियाँ बजाती है। अचानक ही उसके आसपास रेस्टोरेंट के कर्मचारी आ जाते है और महिला के जन्मदिन में शामिल हुये थे। अपने साथ कई लोगों को जन्मदिन के लिए उसके साथ खड़ा हुआ देख महिला खुश हो गई थी। इसी दौरान स्टाफ के एक सदस्य ने महिला को गले से लगा लिया था। 
ट्विटर पर रेक्स चैंपमैन ने यह वीडियो साझा किया था। जिसे काफी लोगों ने देखा है और कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। वीडियो को देखने के बाद सभी लोग रेस्टोरेंट के स्टाफ की तारीफ कर रहे है। उनके कार्य में मानवता साफ झलक रही थी। कई लोगों ने उन्हें महिला का दिन बनाने के लिए उन्हें धन्यवाद भी किया।