जब दो बिल्डिंगों के बीच फंसी महिला, इस तरह किया गया रेस्क्यू

जब दो बिल्डिंगों के बीच फंसी महिला, इस तरह किया गया रेस्क्यू

दोपहर को 2 बजे स्थानीय लोगों ने सुनी आवाज, महिला का अस्पताल में चल रहा है इलाज

अमेरिका के कैलिफोर्निया के संताआना से एक अजीब घटना सामने आई है। यहाँ एक महिला दो बिल्डिंग के बीच की छोटी से जगह में फंस गई। जिसे रेस्क्यू करने के दौरान पता चला की महिला वहाँ निर्वस्त्र अवस्था में फंसी हुई थी। जिसे देखकर सभी लोग चौंक गए थे। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, हार्बर बुलेवार्ड स्थित दो कारों के बीच एक महिला फंस गई थी। करीब 2 बजे आसपास काम करने वाले लोगों ने कुछ आवाज सुनी। हालांकि इसके बाद भी वह महिला के स्थान का पता नहीं चल पा रहा था। जिसके बाद लोगों ने पुलिस और दमकल कर्मचारियों को बुलाया। उन्होंने देखा की दोनों दीवालों के बीच फंसी महिला बिना कपड़ों के कराह रही थी। पुलिस ने छत पर चढ़कर महिला की स्थिति का पता लगाया। 
हालांकि दमकल के कर्मचारी भी उस तक नहीं पहुंच पा रहे थे। जिसके चलते दमकल कर्मचारियों ने एक ड्रिल का इस्तेमाल कर दीवाल में छेदकर महिला को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। अपने इस अभियान में दमकलकर्मी सफल रहे थे। फिलहाल महिला की स्थिति खराब है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वह वहाँ कैसे फंस गई और वह बिना कपड़े के वहाँ क्यों थी?