पड़ोसियों को परेशान करने के लिए रात भर घोड़े की आवाज निकालता रहा यह युवक, अब 3 साल की हुई कैद

पड़ोसियों को परेशान करने के लिए रात भर घोड़े की आवाज निकालता रहा यह युवक, अब 3 साल की हुई कैद

हर रात लगातार 2 घंटे तक निकालता था घोड़ों की आवाज, लगभग 80 बार की गई शिकायत

पड़ोसियों में आए दिन झगड़े होते रहते है। एक दूसरे को परेशान करने के लिए पड़ोसी आए दिन कोई न कोई नई तरकीब निकालते रहते है। हालांकि रूस से सामने आया यह मामला काफी अजीब है। रूस में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसियों को परेशान करने के लिए पूरी रात उनकी नींद में खलेल डालना शुरू किया। हालांकि इस व्यक्ति का अपने पड़ोसियों को परेशान करने के लिए काफी अनोखी तरकीब अपनाता था। 
रूस का यह 47 वर्षीय शख्स अपने पड़ोसियों की नींद से काफी परेशान था। जिसके चलते वह रोजाना 2 घंटे तक घोड़े की हिनहिनाने और भागने की आवाज सुनाता था। जिसके चलते पड़ोसी रात को सो नहीं पाते थे। व्यक्ति के पड़ोसी उसकी इस बात से इतने परेशान हो चुके थे। जिसके चलते पड़ोसियों ने कम से कम 80 बार इसकी पुलिस की शिकायत की थी। हालांकि अंत में यूरी कोंड्रेटेव नाम के इस शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
यूरी कोंड्रेटेव साल 2018 से लगातार दो साल से अपने अपार्टमेंट के लोगों को परेशान कर रहा था। इस घटना ने अखबारों में सुर्खियां भी बटौरी थी। यूरी की पत्नी उसे कुछ साल पहले छोडकर चली गई थी और वह भी बेरोजगार था। जिसके बाद से वह अपने पड़ोसियों को परेशान करने लगा था। पहले तो वह अपने घर में तेज आवाज में घंटो तक गाने बजाया करता था, जिसके बाद में उसने घोड़े की हिनहिनाने की आवाज शुरू कर दी। जिसके चलते पड़ोसियों ने उसकी शिकायत की थी और उसे मनोचिकित्सीक के यहाँ भेजने की बात की थी। 
जिसके बाद यूरी ने उसे मनोचिकित्सीक का सर्टिफिकेट पेश किया था, जिसके अनुसार वह मानसिक रूप से बिलकुल स्वस्थ था। लेकिन इसके बावजूद भी उसने पड़ोसियों को तंग करना नहीं छोड़ा। जिसके बाद यूरी के खिलाफ धारा 117 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल से भेज दिया गया। आम तौर पर ऐसे मामले में लोगों को फाइन कर के छोड़ दिया जाता था, पर पहली बार पहली बार इस तरह के केस में किसी को जेल की सजा दी गई है। 
Tags: Russia