मात्र 4 साल की उम्र में अमेरिका जाने वाली सीरिशा बनेगी अंतरिक्ष में जाने वाली भारत में जन्मी दूसरी महिला

मात्र 4 साल की उम्र में अमेरिका जाने वाली सीरिशा बनेगी अंतरिक्ष में जाने वाली भारत में जन्मी दूसरी महिला

बचपन से ही था अंतरिक्ष और उससे जुड़े लोगों से आकर्षण, आंखो में कमी होने के कारण नहीं जुड़ सकती थी नासा से

कहते है की सपनों की उड़ान भरने के लिए किसी पंख की आवश्यकता नहीं होती। आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिले के चिराला में जन्मी सीरिशा बांदला जो की मात्र 4 साल की उम्र में अमेरिका चली गई थी। अब अंतरिक्ष जाने वाली कल्पना चावला के बाद भारत में जन्मी दूसरी महिला बन जाएगी। 4 साल की उम्र में अमेरिका जाने वाली सीरिशा का जन्म आंध्रप्रदेश के गुंटूर में साल 1987 में हुआ था। सीरिशा के पिता बी मुरलीधरन और माता अनुराधा अमेरिका में नौकरी करने चले गए थे। जिसके बाद सीरिशा ने अकेले भारत से अमेरिका के लिए उड़ान भरी थी। 
सीरिशा को बचपन से ही अंतरिक्ष और उससे जुड़े लोगों में काफी दिलचस्पी थी। इसलिए उसने अंतरिक्ष के फील्ड में ही अपना करियर बनाने की सोची। साल 2011 में एरोस्पेस और एरोनोटिकल इंजीनियरिंग में स्नातक हुये थे। सीरिशा नास जाना चाहती थी, पर आँख में कुछ कमी होने के कारण वह नहीं हुआ। जिसके बाद उनके एक स्पेस प्रोफेसर ने उन्हें स्पेस पॉलिसी पसंद करने की सलाह दी। इसके अलावा साल 2015 में सीरिशा ने ज्योर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी में से MBA का अभ्यास किया था। 
साल 2015 में सीरिशा रिचर्ड ब्रैंसन की कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक के साथ जुड़ी। जहां मात्र 2 साल में ही उन्हें प्रमोशन मिल गया। साल 2017 में वह कंपनी के बिजनेस डेवलपमेंट और गर्वंमेंट अफेयर्स के मैनेजर बन गए। 6 साल में तीन प्रमोशन के बाद सीरिशा अब कंपनी की गर्वंमेंट अफेयर्स और रिसर्च ऑपरेशन में वाइस प्रेसिडेंट है। कंपनी के स्थापक रिचर्ड ने कहा की वर्जिन की ओरबिट फ्लाइट में कुल 6 लोग होंगे। जिसमें वह भी होंगे। बता दे की वर्जिन ओरबिट फ्लाइट जहां जा रहा है वह वीएसएस यूनिटी 22 पृथ्वी से लगभग 90 किलोमीटर यानि की 2.95 लाख की ऊंचाई पर है। सीरिशा और उसके सभी साथी आकाश में 4 मिनट तक वेटलेसनेस का अनुभव करेंगे। जिसके बाद फ्लाइट पृथ्वी पर वापिस आएगा और रन-वे पर उतरेगा। 
सीरिशा के साथ जाने वाले साथियों में डेव मकाय, माइकल मैसूची, कॉलिन बेनेट, बेट मोसेज और कंपनी के संस्थापक रिचर्ड ब्रेंसन शामिल है। सीरिशा को इंडियन डिश काफी पसंद है। जिसके चलते उसकी माता मटन बिरयानी लेकर न्यू मैक्सिको आई है। सीरिशा ने कहा कि अंतरिक्ष में से आने के बाद वह अपनी माता से उसकी पसंदीदा पीली दाल बनाने के लिए कहेगी। 
Tags: