जापान : भयंकर बारिश के चलते हुआ लैंड स्लाइड, सोशल वीडियो पर वायरल हुआ कयामत का मंजर

जापान : भयंकर बारिश के चलते हुआ लैंड स्लाइड, सोशल वीडियो पर वायरल हुआ कयामत का मंजर

अब तक 20 लाख लोगों के गायब होने की सूचना, 2 लोगों का मृतदेह हुआ बरामद

शनिवार को जापान में हुये भयंकर लैंडस्लाइड की दुर्घटना का भयानक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। शनिवार को शाम को भरी बारिश के कारण हुये इस लैंड स्लाइड में 20 से अधिक लोग अभी भी गायब है। भारी बारिश और लैंड स्लाइड की इस दुर्घटना ने काफी तबाही मचाई है। घटना के सामने आए वीडियो और टेलीविज़न फुटेज में देखा जा सकता है कि किस तरह से लैंड स्लाइड के चलते गिरी मिट्टी से बिल्डिंग और अन्य चीजों को नुकसान पहुंचाया था। 
एक अधिकारी के अनुसार, उन्होंने 1000 बचावकर्ताओं के साथ बचाव कार्य शुरू कर दिया है। वह अभी भी मलबें में फंसे लोगों को बचाने का अपना पूरा प्रयास कर रहे है। पर बारिश के कारण उन्हें बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, लगभग 80 घर मिट्टी के नीचे दब गए थे। न्यूज एजंसी NHK द्वारा जारी किए गए फुटेज में जर्जरित और पानी में आधे डूबे हुये मकान देखे जा सकते है। गवर्नर हेता कावक्त्सु ने कहा कि अब तक कोस्टगार्ड द्वारा दो लोगों का मृत देह बरामद किया गया है।
प्रधानमंत्री योशीदे सुगा ने लोगों को सलामत स्थल पर रहने की अपील की है। सुगा ने कहा कि अभी भी भारी बारिश हो सकती है। जिसके चलते सभी को अधिक से अधिक सावधानियाँ रखनी चाहिए। सोशल मीडिया पर भी इस घटना के कई वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें घटना की भयंकरता को देखा जा सकता है। बता दे की जापान में अभी बारिश का मौसम चल रहा है। कई बार बारिश के सीजन में इस तरह से बाढ़ और लैंड स्लाइड की घटना बनती रहती है। 
Tags: Japan