बिना गर्भाशय के जन्मी महिला ने दिया बच्ची को जन्म

बिना गर्भाशय के जन्मी महिला ने दिया बच्ची को जन्म

तरुणावस्था में आने के बाद भी नहीं शुरू हुये थे पीरियड्स, ऑपरेशन के बाद किया था गर्भाशय का ट्रांसप्लांट

कहते हैं कि भगवान की बनाई इस दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है। आए दिन इस बात का सबूत देते हुए सोशल मीडिया पर अनेकों वीडियो शेर होते रहते हैं। एक ऐसा ही मामला आजकल सोशल मीडिया पर लोगों की चर्चा का केंद्र बना हुआ है, जहां गर्भाशय के बिना जन्मी एक 32 वर्षीय महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। सुनकर मानने में नहीं आए ऐसी यह बात बिल्कुल हकीकत है, अब आप सोच रहे होंगे कि गर्भाशय के बिना कोई महिला किस तरह बालक को जन्म दे सकती है, परंतु यह सच हुआ है।
32 साल की अमांडा ग्रेनुयल नाम की यह महिला गर्भाशय के बिना ही जन्मी थी। अमांडा को अपने शरीर में गर्भाशया ना होने की जानकारी 17 साल की आयु में चली। जब 17 साल के हो जाने के बावजूद भी अमांडा के पीरियड्स नहीं शुरू हुये। अमांडा ने डॉक्टर को इसके बारे में बताया। जहां उसे पता चला कि उसके शरीर में गर्भाशय नहीं है, इसलिए वह कभी मां नहीं बन पाएगी। बता दें कि स्त्री के शरीर में आए हुए गर्भाशय में ही स्त्री के बीज तथा पुरुष के शुक्राणु द्वारा गर्भाधान होकर ही गर्भ का विकास होता है।
एक स्थानीय समाचार पत्र के साथ बातचीत करते हुए अमांडा ने बताया कि 17 साल की होने के बावजूद उसे पीरियड्स नहीं स्टार्ट हुए थे। जब उसने इस बारे में डॉक्टर को बताया तब उसे पता चला था कि उसके शरीर में गर्भाशय नहीं है। परंतु इसके बाद ऑपरेशन द्वारा उसने शरीर में गर्भाशय का सफल ट्रांसप्लांट कराया था। जिसके बाद आईवीएफ द्वारा वह प्रेग्नेंट हुई और इसके बाद उन्होंने एक बच्ची को जन्म भी दिया। अमांडा ने बच्ची का नाम रखा है
Tags: