विश्व योगा दिवस विशेष : पूरे विश्व में योग का प्रचार करने के लिए भारत ने लॉंच किया M-Yoga एप

विश्व योगा दिवस विशेष : पूरे विश्व में योग का प्रचार करने के लिए भारत ने लॉंच किया M-Yoga एप

विश्व की विभिन्न भाषाओं में लॉंच होगा एप्लिकेशन, योग के नियमों को आसान भाषा में समजाने का किया जा रहा है प्रयास

21 जून यानि की आज पूरा विश्व सातवाँ योग दिवस मना रहा है। भारत द्वारा शुरू किए गए इस अभियान में पूरे विश्व के लोगों ने हिस्सा लिया था और 21 जून को विश्व योग दिवस के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया था। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुये भारत ने एक और कदम उठाया है। पूरे विश्व को योग का फायदा मिल सके, इस हेतु से सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने M-Yoga एप लॉंच की थी। जिसके द्वारा विश्व के विभिन्न देशों में विभिन्न भाषाओं में योग सिखाया जाएगा। 
एप को लॉंच करते हुये नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब भारत द्वारा यूनाइटेड नेशंस में यह प्रस्ताव रखा गया था। तब उसका हेतु यही था कि योग का विज्ञान सभी देशों के लिए सुलभ हो सके। इसी दिशा में वह एक और कदम बढ़ाकर यूनाइटेड नेशंस और WHO के साथ मिलकर M-Yoga एप लॉंच किया था। इस एप में योग के विभिन्न प्रशिक्षण वीडियो अनेक भाषा में उपलब्ध होगे।  
एप के बारे में जानकारी देते हुये प्रधानमंत्री ने कहा कि इस एप में योग के नियमों को आसानी से समजाया जाएगा। इसके अलावा इसके अलग-अलग वीडियो भी शेयर किए जाएगे। बता दे कि विश्व भर में जब से योगा दिवस को मान्यता मिली है, तब से पूरे विश्व में योग के प्रति लोगों का नजरिया बदल गया है। कई लोगों ने आज योग को एक प्रोफेशनल चोईस भी बना ली है। आए दिन प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भी कई 3-D योग के वीडियो शेयर किए आते है, जिसमें विभिन्न आसनों का उल्लेख होता है। 
Tags: