सुहागरात वाले दिन नकली पुलिसवालों ने दुल्हन से किया गैंग रैप, अब असली पुलिस दुष्कर्मियों को ठिकाने लगा रही!

पाकिस्तान के मुल्तान की सनसनीखेज वारदात, दो आरोपी एन्काउंटर में ढेर

पाकिस्तान के मुल्तान में एक नवविवाहित जोड़े के घर में नकली पुलिस बन कर आई और दुल्हन के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही शुरू की 
है। इन सभी आरोपियों को पुलिस ढूंढ-ढूंढ कर ठिकाने लगा रही है। घटना में शामिल कुल चार आरोपी में से अब तक दो को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, 27 मई को पाकिस्तान के मुल्तान में एक घर में चार बदमाश नकली पुलिस बनकर घर में शराब की तस्करी का मामला सुलझाने आए। घर में घुसकर एक बदमाश ने घर के सभी लोगों को गनपॉइंट पर रखकर उन्हें वही रोककर रखा। बाकी के सभी आरोपी ने दूल्हे के कमरे में जाकर तलाशी के बहाने पहले तो दूल्हे को बुरी तरह पीटा और फिर बाद में उसे बंधक बनाकर दुल्हन के साथ दुष्कर्म किया। सभी आरोपियों ने दुल्हन के साथ बारी बारी दुष्कर्म किया और उसके बाद जाते हुये घर के सारे पैसे, गहने और कीमती सामान भी उठाकर गए। 
जैसे ही वह गए परिवार ने दूल्हे और दुल्हन को मुक्त कर पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी। जब पुलिस ने आकर पूछताछ की तो पता चला की जो पुलिस वहाँ आए थे, वह असलियत में नकली पुलिस थे। बुरी तरह से घायल हुये दूल्हा-दुल्हन को अस्पताल में भर्ती करवाया गया और इसके बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया। पुलिस की जांच में पता चला की पूरी घटना में आबिद, शौकत और उनके दो साथियों ने मिलकर यह कार्य किया था। 
जियो न्यूज की खबर के मुताबिक मुल्तान पुलिस ने बताया की दुष्कर्म के आरोपी शौकत से हथियार रिकवर करने के लिए एक टीम उसे लेकर जा रही थी। तभी बीच रास्ते में उसके साथियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस बीच मौका देखकर जब शौकत भागने की कोशिश कर रहा था, तभी उसके साथी की एक गोली उसे लगी और वह वहीं मर गया। अंधेरे का फायदा उठाकर उसके दोस्त वहाँ से भाग निकले। बता दे की पुलिस ने इसके पहले भी एक और आरोपी आबिद को मार गिराया था। हालांकि अभी भी 2 आरोपी फरार है। 

Tags: Pakistan

Related Posts