विश्व में आतंक मचाने वाले आतंकवादी संगठन 'बोको हराम' के नेता ने की आत्महत्या

विश्व में आतंक मचाने वाले आतंकवादी संगठन 'बोको हराम' के नेता ने की आत्महत्या

विरोध दल के साथ संघर्ष मेन फंस जाने के बाद विस्फोट कर खुद की जान ली, ISWAP ने ली ज़िम्मेदारी

पश्चिम आफ्रिका के कई देशो में आतंक का परचम लहराने वाले इस्लामी ग्रुप बोको हराम के नेता अबूबकर शेकाऊ ने विस्फोट कर के खुद की जान ले ली होने की जानकारी सामने आई है। द इस्लामिक स्टेट वेस्ट आफ्रिकन प्रोविंस(ISWAP) ने खुद अबूबकर को मारने की ज़िम्मेदारी ली है। एक समाचार एजंसी को सुनाई गई रिकॉर्डिंग में ISWAP ने यह जानकारी दी। बता दे की इसके पहले भी कई बार अबूबकर के मृत्यु की खबरें सामने आई थी, ओर इस बार उसके मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है। 
समाचार एजंसी रोयटर्स को दिये रिकॉर्डिंग में ISWAP नेता अबू मुसब अल-बरनावी ने बताया की 18 मई के दौरान हुये संघर्ष के बीच जब ISWAP ने उसे घेर लिया तो उसने खुद को जान से मार लिया। नाइजीरिया और बोको हराम के शोधकर्ताओं ने जो रिपोर्ट साझा की उसमें भी अबूबकर के मौत की पुष्टि की गई है। कई विश्लेषकों का कहना है की अबूबकर की मौत के बाद दोनों संगठनों के बीच की हिंसा खत्म हो सकती है। 
बोको हराम पर रिसर्च करने वाले बुलामा बुकारती के अनुसार इस्लामिक स्टेट के लिए मात अबूबकर ही एक मात्र खतरा था। बता दे की बोको हराम ने 2014 में चिबोक शहर से 270 से भी अधिक छात्राओं का अपहरण कर लिया था। इन 270 में से 100 लड़कियां अभी भी लापता है। इसमें से कई लड़कियों की तो कैद के दौरान ही मौत हो गई थी। ISWAP पहले बोको हराम का ही हिस्सा हुआ करता था, पर नागरिकों की हत्या पर धार्मिक और वैचारिक असहमति के कारण उनसे अलग हो गया था। 
Tags: