इस महिला के शरीर में 7 महीने से भी अधिक रहा कोरोना वायरस, 30 बार हुआ स्वरूप में बदलाव

इस महिला के शरीर में 7 महीने से भी अधिक रहा कोरोना वायरस, 30 बार हुआ स्वरूप में बदलाव

एचआईवी पॉज़िटिव 300 महिलाओं के ऊपर हुये सर्वे में शामिल महिला के टेस्ट मे पता चली हैरान कर देने वाली जानकारी

दक्षिण अफ्रीका में कोरोनावायरस म्यूटेशन का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 36 वर्षीय एचआईवी पॉजिटिव महिला 216 दिनों से कोरोना वायरस से संक्रमित थी और इस दौरान उसके शरीर में मौजूद कोरोना वायरस के स्वरूप में 30 बार बदलाव हुए। साथ ही कोरोना वायरस का स्पाइक प्रोटीन 13 बार म्यूटेट हुआ। उल्लेखनीय है कि ज्यादातर टीके केवल स्पाइक प्रोटीन को देखकर ही वैक्सीन वायरस को प्रभावित करते हैं।
इतना ही नहीं, 13 बार हुये इस बदलाव की असर उसे हर बार अलग-अलग तरीके से हुई। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि बदले हुये इस म्यूटंट का संक्रमण महिला द्वारा किसी और को हुआ है या नहीं। गुरुवार को प्री-प्रिंट जर्नल मेड्रेक्सिव में प्रकाशित हुये एक संशोधन में यह सारी बात सामने आई थी। इस संशोधन के लेखक ट्यूलियो डी ओलिवेरा लॉस एंजिल्स टाइम्स के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि यदि इस तरह के और मामले पाए गए, तो यह आशंका है की यह एचआईवी संक्रमण का एक नया वेरिएंट भी हो सकता है।
उन्होंने कहा इस तरह के मरीजों में वायरस काफी अधिक समय तक शरीर में रहते है। इसके अलावा वायरस को परिवर्तन का मौका भी मिल रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि इस बारे में किसी को पता भी नहीं चलता, क्योंकि प्रारंभिक इलाज के बाद महिला में मात्र सामान्य लक्षण ही देखने लगा था। यह मामला तब सामने आया जब यह महिला 300 एचआईवी पॉज़िटिव महिलाओं के ऊपर किए जा रहे सर्वे में शामिल हुई। सर्वे में यह भी पता चला की चार अन्य लोगों में भी वायरस एक महीने से अधिक समय के लिए रहा था। 
यह संशोधन काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। खास करके आफ्रिका जैसे देश के लिए जहां साल 2020 में 20 मिलियन से भी अधिक एचआईवी पॉज़िटिव मरीज सामने आए थे। शुक्रवार को डबल्यूएचओ ने भी कोरोना के बढ़ते केसों को देखकर दक्षिण आफ्रिका में तीसरी लहर की चैतावनी दी है,