पाकिस्तानी हिंदू लड़की ने पूछा - क्या लगा सकती हूं तिरंगा? मिले ये रिएक्शन

पाकिस्तानी हिंदू लड़की ने पूछा - क्या लगा सकती हूं तिरंगा? मिले ये रिएक्शन

पाकिस्तान में रहने वाली हिंदू लड़की ने ट्विटर पर किया था सवाल, लोगों ने दिया एंटीनेशनल का बिरुद

पूरा भारत फिलहाल कोरोना वायरस की दूसरी लहर के सामने लड़ाई लड़ रहा है। अमेरिका के बाद भारत कोरोना के मामले में दूसरा सबसे प्रभावित देश बन गया है। जोन्स होपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, भारत में अब तक कोरोना से 3 लाख से भी अधिक लोगों की जान जा चुकी है। अचानक से मरीजों की संख्या बढ्ने से अस्पताल में ऑक्सीज़न और बेड की कमी हुई तो दुनिया भर में से कई देश मदद के लिए सामने आए। यहाँ तक की पाकिस्तान ने भी भारत के लोगों के साथ इस मुश्किल समय में खड़े होने की बात कही। पर जब पाकिस्तान की ही एक लड़की ने दुख के इस समय में भारत के साथ अपनी हमदर्दी बताने के लिए अपने नाम के साथ भारतीय तिरंगा लगाने की बात कही तो उसे एंटी-नेशनल का खिताब मिल गया। 
भारत में कोरोना संकट पर पाकिस्तान की प्रियंका देवी ने ट्वीट करके कहा की इस समय भारत संकट की स्थिति में है तो क्या एकजूथता दिखाने के लिए वह अपने नाम के आगे भारतीय तिरंगा लगा सकती है। प्रियंका के इस ट्वीट पर पाकिस्तान के कई लोगों ने उन्हें ट्विटर पर एंटीनेशनल का खिताब दे दिया। रऊफ मुबाशिर नाम के यूजर ने लिखा की आप जो चाहो वह कर सकते हो। जिस पर प्रियंका ने कहा की वह जो चाहे वह नहीं कर सकती। जिसका स्क्रीनशॉट भी प्रियंका ने शेर किया था। शाह आली नाम के एक यूजर ने प्रियंका  को एंटीमुस्लिम करार करते हुये लिखा कि पहले तो वह उसे मात्र एंटी-मुस्लिम समजता था, पर अब वह एंटी-पाकिस्तानी भी बन गई है। 

अन्य एक यूजर सैयद रिजवी ने जब कहा कि वह बिलकुल ऐसा कर सकती है, तो प्रियंका ने जवाब देते हुये कहा कि अब तो वह बिलकुल ऐसा नहीं कर सकती। क्योंकि पहले ही उसे एंटीनेशनल जाहीर कर दिया गया है। इससे ज्यादा वह और कुछ सहन नहीं कर सकती। जिस पर फिर से जवाब देते हुये रिजवी ने कहा की तब तो वह दोनों एक ही नाव में चल रहे है।
वही अन्य एक यूजर ने लिखा कि वह इस बारे में निश्चित नहीं है। पर वह भारत में रहने वाले मुस्लिम नागरिकों से पूछ सकते है कि यदि वह किसी भी संजोगों में पाकिस्तान का झंडा लगा दे तो उनकी क्या हालत होगी। इस पर उत्तर देते हुये शाह हुसैन नाम के एक यूजर ने कहा कि क्या आप सभी ने फिलिस्तीन मुद्दे पर भारतीय लोगों की प्रतिक्रिया देखी थी। 
इस बारे में जवाब देते हुए आदित्य नाम के भारतीय यूजर ने लिखा की उन सभी ने इजराएल कर समर्थन किया, क्योंकि साल 1971 और 1999 में अमेरिका की इच्छा के विरुद्ध भी इजराएल ने भारत का समर्थन किया था। हालांकि सभी ने प्रियंका का विरोध किया हो ऐसा नहीं है, कुछ लोगों ने उसे उसकी मर्जी से वह जो भी करना चाहे वह करने की सलाह भी दी।