18 साल के युवक और 71 साल की महिला की ये प्रेम कहानी दिलचस्प है, जानें

18 साल के युवक और 71 साल की महिला की ये प्रेम कहानी दिलचस्प है, जानें

युवक ने बनाया 71 साल की वृद्धा को जीवनसंगिनी कहा उम्र तो सिफ एक गिनती है; वृद्धा के पौत्र की उम्र भी पति से तीन साल ज्यादा

कहते हैं कि “प्यार की कोई उम्र नहीं होती, प्यार अंधा होता है।’ ऐसी ही एक घटना फिलहाल विदेश से सामने आ रही है। जिसमें की 18 साल के एक युवक ने 71 साल की वृद्ध महिला के साथ प्यार होने के बाद शादी कर ली। 18 वर्ष का गिरी हार्डविक अपनी चाची लीजा के अंतिम संस्कार के लिए गया था। वहां उसे अपने फ्यूचर वाइफ अल्मेडा से प्यार हो गया। उस समय अल्मेडा की उम्र 71 साल की थी और उसके बेटे रोबर्ट की मौत हो चुकी थी। दोनों के बीच बातचीत हुई और दोनों को प्यार हो गया।
ध सन की रिपोर्ट के अनुसार दोनो के बीच 53 वर्ष का अंतर है। इसके बावजूद दोनों ही युगल एक दूसरे के प्यार में पागल हो चुके हैं। एक दूसरे से मिलने के 2 सप्ताह के बाद दोनों ने शादी कर ली थी और अल्मेड़ा अपने पौत्र के साथ उसके पति के घर में शिफ्ट हो गई। उसका पौत्र भी पति से 3 साल बड़ा है। 71 साल की अल्मेड़ा का कहना है कि उसके लिए उम्र सिर्फ एक नंबर है। उसे देरी से लेकिन एक सच्चा प्यार मिला है। अलमेड़ा के प्रति गेरी हार्डविक ने कहा कि उसे जवान महिलाओं के प्रति आकर्षण नहीं होता है। उसके लिए अल्मेडा ही सब है। फिलहाल उनकी शादी को छह साल बीत चुके हैं। पर आज भी उनके बीच का प्यार बढ़ता ही जा रहा है। 
इस युगल की कई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। हाल में ही दोनो की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुइ थी। जिसे लगभग 10 लाख लोगों ने देखा। गिरी ने कहा मैं 6 साल के बाद भी उसके प्यार में डूबते जा रहा हुं। जब मुझे प्यार हुआ तो मैं 18 साल का था और वह 71 साल की थी। जब उम्र के बीच अंतर की बात आती है तो मुझे लगता है कि यह प्रत्येक व्यक्ति पर आधारित है कि वह इस बात को किस तरह मानता है। सिर्फ उम्र का अंतर देखना है उचित नहीं है।
Tags: