कोरोना काल में दो बार एवरेस्ट फतह कर इस नेपानी पर्वतारोही ने भारतीय का रिकॉर्ड तोड़ा

कोरोना काल में दो बार एवरेस्ट फतह कर इस नेपानी पर्वतारोही ने भारतीय का रिकॉर्ड तोड़ा

नेपाल के 43 वर्षीय पर्वत गाइड मिंगमा तेन्जी शेरिया ने एक सीजन में सबसे कम समय में दो बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। पूर्व नेपाल के शंखुवासभा जिला के निवासी शेरपा पहली बार 7 मई को एवरेस्ट शिखर पर चढ़े थे और इसके बाद उन्होंने 11 मई को माउंट एवरेस्ट पर चढ़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। 
पर्वतारोहण का आयोजन करने वाले सेवन समिट ट्रेक्स के अध्यक्ष मिंगमा शेरपा ने इस बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि मिंगमा शेरपा सिर्फ 4 दिन में दो बार माउंट एवरेस्ट शिखर पर चढ़े थे जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।  इसके पहले भारत के पर्वता रोहक अंशु जामसेंपा ने 2017 में 118 घंटे 5 मिनट में दो बार यह एवरेस्ट सर किया था। हालांकि वह महिला थी इसलिए महिला धावक के तौर पर यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अभी भी उनके ही नाम पर रहेगा।