महिला ने दिया एक साथ 9 बच्चों को जन्म, अपने आप में अनोखा मामला

महिला ने दिया एक साथ 9 बच्चों को जन्म, अपने आप में अनोखा मामला

सोनोग्राफी में डिटेक्ट हुए थे साथ बच्चे, सभी माँ और बच्चे पूरी तरह स्वस्थ

आपने अभी तक जुड़वा बच्चों, या फिर तीन और ज्यादा से ज्यादा चार बच्चों के एक साथ जन्म देने के बारे में सुना होगा, लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जिसने दुनिया भर के लोगों को चौका कर रखा हैं। दरअसल पश्चिमी अफ्रीका के माली में एक महिला ने नौ बच्चों को एकसाथ जन्म दिया है। मंगलवार को महिला की डिलीवरी के बाद वहां मौजूद तमाम डॉक्टर्स हैरान रह गए, क्योंकि प्रेग्नेंसी के वक्त जब महिला की सोनोग्राफी हुई थी तब गर्भ में केवल सात बच्चे ही डिटेक्ट किए गए थे। 25 साल की हलीमा सिसे की डिलीवरी से पूरा देश ही नहीं दुनिया भर के डॉक्टर्स हैरान हैं। बड़ी बात ये है कि सभी नौ के नौ बच्चे और मां पूरी तरह से स्वस्थ हैं। 
वैसे तो एक साथ सात बच्चों की डिलीवरी भी दुर्लभ बात है, लेकिन नौ बच्चों का एक साथ जन्म देना तो सोने पर सुहागा है। इया बारे में माली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि हलीमा ने सीजेरियन सेक्शन द्वारा पांच लड़कियों और चार लड़कों को जन्म दिया है। साथ ही माली के स्वास्थ्य मंत्री फांटा सिबी ने भी बताया कि मां और बच्चे अब तक स्वस्थ हैं।
माली के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महिला ने माली और मोरक्को दोनों जगहों पर अल्ट्रासाउंड कराया था, जिसमें पता चला था कि उसके गर्भ में एक-दो नहीं पूरे सात बच्चे पल रहे हैं। यह खबर सुन सब हैरान रह गए, लेकिन जब महिला ने नौ बच्चों को जन्म दिया, तो खबर दुनिया भर में फैल गई क्योंकि अब तक नौ बच्चों के साथ जन्म होने का संभवत: यह पहला मामला है। स्वास्थ्य मंत्री फांटा सिबी ने बताया कि महिला कुछ हफ्तों में अपने बच्चों के साथ घर वापस आएंगी। फिलहाल डॉक्टर हलीमा और उनके बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।
Tags: